फिरोज़पुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहिब में पिछले महीने गैस लीक होने से आग लग गई थी, जिसमें पांच स्कूली बच्चे और दो सेवादार आग की चपेट में आ गए थे. इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसमें से एक बच्चे की मृत्यु हो गई है.
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दौरान परिवार और गांव वालों ने आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग की है. मृतक बच्चे की पहचान 17 वर्षीय राजपाल के रूप में हुई है, जो प्यारेआना गांव का निवासी था.
मृतक के दादा बख्शीश सिंह ने शिरोमणि प्रबंधक कमेटी से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की अपील की है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर कुलवंत सिंह ने बातचीत में कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी.

7 सेवादार हुए थे घायल
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री जामनी साहिब के लंगर हॉल में गैस रिसाव हो गया था. इस दौरान सिलेंडर फट गया और उसमें आग लग गई. इस घटना में करीब 7 सेवा कर रहे सेवादार झुलस गए थे. झुलसे लोगों में कुछ छात्र भी शामिल थे, जिन्हें इलाज के लिए फिरोजपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चे गुरुद्वारा साहिब में लंगर की सेवा करने आए थे. जब लंगर तैयार किया जा रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिसमें पांच बच्चे और दो सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गए. आपको बता दें कि आग में पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं. जिन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
- मोहाली में AAP नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 गोलियों से दहला परिवार; पहले मिल चुकी थीं गैंगस्टर की धमकियां
- आलीराजपुर में प्रदर्शन के बाद एक्शन: सीएम का पुतला जलाना पड़ा महंगा, कांग्रेस नेता-नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत 11 पर FIR दर्ज
- 27 को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- BJP ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, राकेश प्रताप के साथ आखिर क्यों इन 2 कद्दावर विधायकों ने एक साथ चुना ‘कमल’?
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब में बढ़ा आक्रोश, 15 अक्टूबर को बंद का ऐलान; आरोपी के घर पर चल सकता है बुलडोजर

