संजय वाणी, आलीराजपुर। जिले के नानपुर में शनिवार रात हुई बारिश के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। नानपुर बस स्टैंड स्थित डिवाइडर रोड पर लगे नए बिजली के खंभे में करंट उतर आने से एक गाय और एक नंदी (सांड) उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों मूक पशुओं की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
पहली ही बारिश में खंभों में करंट उतरना लापरवाही
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हादसे के बाद लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में पूरे गांव में नई विद्युत व्यवस्था के तहत लोहे के बिजली खंभे लगाए गए हैं, लेकिन पहली ही बारिश में खंभों में करंट उतरना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
आदिवासी मजदूर युवती से छेड़छाड़ः इंदौर का ठेकेदार शकील गिरफ्तार, पिता ने पुलिस की मदद कर पकड़वाया
मूक पशुओं की मौत से लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मानसून के दौरान किसी भी समय बड़ा जनहानि वाला हादसा हो सकता है। गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे लोहे के खंभे लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सभी खंभों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। वहीं मूक पशुओं की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

