Congress leader Bhanwar Jitendra Singh Resigned from His Post: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी है। बंगाल चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 2 सीट जीत पाई। वहीं असम में कांग्रेस कुल 126 में सिर्फ 19 सीट जीतने में कामयाह रही। असम चुनाव में कांग्रेस (Congress in Assam election) को सत्ता में वापसी का भरोसा था। हालांकि कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त ने नेताओं को अंदर तक तोड़ दिया है। असम चुनाव में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। असम चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस का पहला विकेट गिर गया है। पहले विकेट के रूप में भंवर जितेंद्र सिंह का विकेट गिरा है। असम चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए असम कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र में भंवर जितेंद्र सिंह ने लिखा- मैं असम के प्रभारी महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। हालिया चुनाव परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं, और मैं इस परिणाम में अपनी भूमिका की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हम असम की जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके, जिनकी सेवा करने का हमने संकल्प लिया था।
असम कांग्रेस प्रभारी ने पत्र में आगे लिखा है- मुझे सेवा करने का अवसर मिला और इस दौरान मुझ पर जो भरोसा जताया गया, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं असम की जनता के साथ-साथ असम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके प्रेम और सम्मान के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं कांग्रेस पार्टी के मूल्यों और दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध हूं और पार्टी के प्रयासों में उचित समझे जाने वाली किसी भी क्षमता में अपना सहयोग जारी रखूंगा। इस पद पर अपने पूरे कार्यकाल के दौरान आपके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद।
असम में NDA को 102 सीटों पर मिली जीत
बता दें कि 4 मई आए असम विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। असम में सत्तारूढ़ बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है। 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए को 102 सीटों पर जीत मिली है। इसमें अकेले बीजेपी के 82 सांसद हैं। उसके सहयोगी दलों बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) ने 20-20 सीटों पर जीत हासिल की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग को 89,434 मतों से हराकर लगातार छठी बार जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

