इदरीश मोहम्मद, पन्ना। सोशल मीडिया पर महंगे मोबाइल और ठाठ-बाठ की रील्स पोस्ट करना पवई के कपड़ा व्यापारी के 19 वर्षीय बेटे अंशुल उर्फ कान्हा डेंगरे को बेहद भारी पड़ गया। रील्स देखकर युवक को अमीर समझने वाले तीन शातिर बदमाशों ने 27 जून 2026 को उसका अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांग ली।
READ MORE: दिल्ली में जन्मदिन मनाएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, ज्ञान-दान-ध्यान दिवस के रूप में मनेगा जन्मोत्सव
डरे हुए परिजनों ने बदमाशों के खाते में ₹1,48,000 ट्रांसफर भी कर दिए थे, लेकिन पन्ना पुलिस की मुस्तैदी से खाता तुरंत फ्रीज करा दिया गया और युवक को सकुशल बचा लिया गया। इसके बाद आज पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों राजकमल रजक, राजकुमार पाल और शिवेंद्र सिंह को अवैध हथियारों (एक पिस्तौल, दो कट्टे) और दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
READ MORE: मुरम खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत: नहाने के दौरान हुए हादसे का शिकार, गांव में पसरा मातम
गिरफ्तारी के बाद पन्ना पुलिस ने आम जनता के मन से डर भगाने और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए तीनों बदमाशों का पवई नगर के मुख्य मार्गों से पैदल जुलूस निकाला। सरेराह जुलूस निकलते ही बदमाशों की हेकड़ी निकल गई। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

