पुणे एयरपोर्ट से विमान सेवाओं का परिचालन फिर से शुरू हो गया है. भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट से जुड़ी घटना के बाद पुणे हवाई अड्डे का रनवे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था. भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी है कि एक दिन पहले फ्रंटलाइन विमान की हार्ड-लैंडिंग के कारण रनवे को नुकसान पहुंचा था. इस घटना के बाद शुक्रवार रात से ही उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था, क्योंकि रनवे बंद कर दिया गया था.
भारतीय वायु सेना के फ्रंटलाइन विमान की हार्ड-लैंडिंग के कारण पुणे एयरपोर्ट के रनवे को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद आज यह रनवे फिर से शुरू कर दिया गया है. पुणे एयरपोर्ट का रनवे शनिवार सुबह फिर से चालू कर दिया गया है.
भारतीय वायु सेना ने बताया कि पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात करीब 10:25 बजे लैंडिंग के दौरान एक लड़ाकू विमान के अंडरकैरिज में खराबी आ गई और वह रनवे पर ही फंस गया. इस तकनीकी खराबी के कारण रनवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा, “पुणे एयरपोर्ट का रनवे, जो भारतीय वायु सेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं था, अब ठीक कर लिया गया है और संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है.”
भारतीय वायु सेना ने आगे जानकारी दी, “सभी जरूरी सुरक्षा जांच और मंजूरी पूरी कर ली गई है. उड़ानों का संचालन फिर शुरू किया जा रहा है.”
आपको बताते चले कि पुणे एयरपोर्ट “डुअल-यूज” है, जहां सेना और सिविल उड़ानें एक ही रनवे साझा करती हैं। रातभर क्रेन और भारी मशीनों की मदद से विमान हटाने का काम चला। सुबह करीब 7:30–8:00 बजे तक रनवे फिर से चालू कर दिया गया और उड़ानें सामान्य हुईं।
पुणे एयरपोर्ट ‘ड्यूल-यूज़’ मॉडल पर चलता है, जहां कमर्शियल उड़ानों के साथ-साथ वायुसेना का सक्रिय बेस भी संचालित होता है. इससे पहले, विमान की हार्ड-लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना ने कहा था कि रनवे कुछ समय के लिए उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

