Technology Desk: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी सेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Flipkart Big Billion Days (BBD) और Amazon Great Indian Festival (GIF) सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही हैं। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी से लेकर किचन अप्लायंसेज तक पर ऑफर देखने को मिलेंगे।
लेकिन सेल में सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि ऑफर की बाढ़ में समझ नहीं आता कि खरीदें क्या। इसलिए हमने आपके लिए ऐसे 6 प्रोडक्ट चुने हैं, जिनकी कीमत अगर बताई गई सेल प्राइस के आसपास पहुंचती है तो इन्हें खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है।
iPhone 17: Apple चाहिए तो इस पर नजर रखें
Apple का iPhone 17 उन लोगों के लिए खास विकल्प हो सकता है जो नया iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन कीमत को लेकर थोड़ा परेशान हैं। फोन की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये थी। इसमें 120Hz डिस्प्ले, Center Stage कैमरा और iOS जैसे फीचर्स मिलते हैं। अब इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
लेकिन Flipkart BBD में इसे 79,999 रुपये के आसपास बेचने की बात सामने आई है। Reliance Digital पर भी 80 हजार रुपये से कम कीमत में ऑफर मिलने की उम्मीद है। अगर iPhone 17 सच में 80 हजार रुपये के आसपास मिल जाता है, तो Apple फैंस के लिए यह डील नजरअंदाज करना मुश्किल होगा।
Samsung Galaxy S25 Ultra
अगर आप Samsung के फ्लैगशिप फोन के फैन हैं तो Galaxy S25 Ultra पर नजर डाल सकते हैं। शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा, बेहतरीन सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स इसे प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में मजबूत दावेदार बनाते हैं। इसकी सबसे बड़ी दिक्कत बैटरी को माना जा सकता है, लेकिन बाकी मामलों में फोन काफी दमदार पैकेज है।
Amazon Great Indian Festival Sale में इसकी कीमत 84,999 रुपये तक आने की उम्मीद है। यानी लाख रुपये से ऊपर वाला फोन अगर 85 हजार रुपये के आसपास मिलता है, तो यह डील काफी आकर्षक हो सकती है।
Xiaomi 17: कम कीमत में फ्लैगशिप वाला मजा
अगर आपकी प्राथमिकता Value for Money है तो Xiaomi 17 पर नजर जरूर रखें। Amazon पर यह स्मार्टफोन करीब 59,999 रुपये में मिल सकता है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 89,999 रुपये बताई गई है।
कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद इसमें प्रो-लेवल हार्डवेयर, 12-bit फ्लैट डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen प्रोसेसर मिलता है। Xiaomi और Leica की कैमरा पार्टनरशिप भी फोन को खास बनाती है।
ऊपर से HyperOS का एक्सपीरियंस। यानी अगर आपकी पहली प्राथमिकता कैमरा और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस है, तो करीब 60 हजार रुपये में Xiaomi 17 एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है।

Nothing Phone 4a: मिडरेंज में स्टाइल का तड़का
मिडरेंज फोन लेना है और बाकी फोनों से कुछ अलग भी चाहिए तो Nothing Phone 4a पर नजर डाल सकते हैं। Flipkart BBD में इसकी कीमत करीब 32,999 रुपये रहने की उम्मीद है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। Transparent back panel, सिग्नेचर रेड डॉट और Glyph Bar इसे भीड़ से अलग बनाते हैं।
लेकिन Nothing की असली ताकत सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि इसका क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस है। फोन में अनचाहे ऐप्स की भरमार नहीं मिलती और कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट पर भी फोकस करती है। यानी 30-35 हजार रुपये के बजट में अगर आपको अलग दिखने वाला फोन + क्लीन सॉफ्टवेयर चाहिए, तो यह विकल्प काम का हो सकता है।
MacBook Neo: लैपटॉप नहीं, लंबे समय का साथी
Apple का MacBook अक्सर महंगा जरूर होता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत लंबी उम्र और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट हैं। अब MacBook Neo इस प्रीमियम अनुभव को कुछ कम कीमत में लाने की कोशिश करता है। Flipkart BBD और Amazon GIF Sale में इसके 256GB बेस मॉडल की कीमत करीब 70 हजार रुपये तक आने की उम्मीद है।
अगर आपको ऐसा लैपटॉप चाहिए जो रोजमर्रा के काम, पढ़ाई, ऑफिस और कंटेंट से जुड़े कामों को लंबे समय तक संभाल सके, तो यह विकल्प दिलचस्प है। और अगर आपके पास पहले से iPhone या AirPods हैं, तो Apple Ecosystem का फायदा इसे और ज्यादा आकर्षक बना सकता है।
Xiaomi TV FX Mini LED: टीवी लेना है तो इस टेक्नोलॉजी पर नजर डालें
टीवी खरीदना आजकल आसान नहीं है। 15 हजार से लेकर लाखों रुपये तक के टीवी बाजार में मौजूद हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ बजट का नहीं, सही टीवी चुनने का है। Xiaomi TV FX Mini LED इसी जगह दिलचस्प विकल्प बनती है।
Mini LED टेक्नोलॉजी आजकल प्रीमियम टीवी, लैपटॉप, मॉनिटर और दूसरे डिवाइस में इस्तेमाल की जाती है। यह बेहतर बैकलाइटिंग और कॉन्ट्रास्ट एक्सपीरियंस देने के लिए जानी जाती है।
कंपनी की वेबसाइट पर इसका 55 इंच मॉडल 44,999 रुपये में उपलब्ध है। सेल में अगर इसकी कीमत और नीचे आती है तो बड़े स्क्रीन और नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की तलाश करने वालों के लिए यह डील बन सकती है।
Beyond Plug ‘N’ Play Chimney: किचन में ड्रिल मशीन की छुट्टी!
अब बात करते हैं उस चीज की जिसे देखकर शायद सबसे ज्यादा लोगों को लगेगा अरे, ये तो काम की चीज है! नया किचन बन चुका है और अब चिमनी लगानी है? फिर दीवार में बड़ा छेद, पाइप का इंतजाम और इंस्टॉलेशन की झंझट शुरू।
Beyond की Plug ‘N’ Play Chimney इस परेशानी को कम करने का दावा करती है। इसे लगाने के लिए मुख्य तौर पर दो स्क्रू और एक पावर प्लग की जरूरत होती है। यानी भारी-भरकम इंस्टॉलेशन और पाइपिंग की झंझट कम हो सकती है। इसमें नीचे की तरफ लाइट और Auto Clean सिस्टम भी मिलता है।
ध्यान रहे, Auto Clean का मतलब यह नहीं कि चिमनी खुद उठकर सफाई कर देगी। सिस्टम को एक्टिवेट करने के लिए आपको बटन दबाना होगा, उसके बाद मशीन अपना काम करती है। Amazon Sale में इसकी कीमत करीब 12,880 रुपये, जबकि Flipkart Sale में यह 11,799 रुपये तक मिल सकती है।
सेल में खरीदारी से पहले एक काम जरूर करें
सेल देखकर उत्साहित होना आसान है, लेकिन सिर्फ डिस्काउंट देखकर सामान खरीद लेना समझदारी नहीं है। अगर किसी चीज की जरूरत नहीं है तो सिर्फ ऑफर देखकर उसे खरीदने का कोई मतलब नहीं। खासकर EMI के चक्कर में ऐसी चीज खरीदने से बचें जिसकी आपको वास्तव में जरूरत नहीं है।
दूसरी सबसे जरूरी बात है Price History चेक करना। कई बार सेल में किसी प्रोडक्ट पर बड़ा डिस्काउंट दिखता है, लेकिन उसकी कीमत कुछ समय पहले इससे भी कम रही होती है। इसलिए खरीदने से पहले पुराने दाम जरूर देखें।
आखिर में काम की बात
सेल का असली फायदा तभी है जब आप सही चीज सही कीमत पर खरीदें। iPhone 17 हो, Galaxy S25 Ultra, Xiaomi 17, MacBook Neo या फिर टीवी और किचन अप्लायंस, कार्ट में डालने से पहले कीमत की जांच जरूर करें। क्योंकि हर चमकता हुआ ‘80% OFF’ का टैग जरूरी नहीं कि असली डील हो।

