लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से हो रही तेज बारिश ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. प्रयागराज में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां दारागंज, मोरी गेट और करेली जैसे इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. कई घरों में करीब 5 फीट तक पानी भर गया है. जलभराव के बीच अव्यवस्था और बदइंतजामी को लेकर अखिलेश यादव ने शासन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है.

अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि ‘ये है प्रयागराज के गंभीर हालात. कोई और हो तो 1 लाख करोड़ प्रयागराज के विकास के नाम पर डकार जाने के बाद, वहां के हज़ारों घरों का ये जलमग्न हाल देखकर शर्मिंदगी से सत्ता ही छोड़ दे. जनाब नाम बदलने से कुछ नहीं होता, बदलिए तो आप अपना भ्रष्ट काम और नीयत लेकिन अब वो भी नहीं बदलेगी, इसीलिए अब उत्तर प्रदेश और देश की जनता ‘भाजपा सरकार’ ही हमेशा के लिए बदल देगी. भाजपा जाएगी फिर कभी नहीं आएगी.’

इसे भी पढ़ें : अखिलेश जी! कांग्रेस का भाव चवन्नी, अठन्नी या रुपईया? ओपी राजभर ने किया पलटवार, राहुल गांधी से डरने की बात कहकर सीटों को लेकर भी किया बड़ा दावा

अखिलेश ने आगे लिखा कि ‘बाढ़ के हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा अगर हिम्मत है तो सड़कों पर उतरकर जनता का सामना कीजिए. आपने जो 7-8 हज़ार करोड़ लिखा-पढ़ी में और जो बीसों हज़ार करोड़ बिना लिखा-पढ़ी के अपने छवि निर्माण में, अपने को दिव्य दिखाने के लिए द्रव्य के रूप में बहाये हैं, उनसे आपकी कितनी छवि बनी है, उसका सच आपको पता चल जाएगा. घोर निंदनीय!’