चंडीगढ़. पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। हजारों एकड़ फसलें पानी में डूब गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पंजाब सरकार ने पहले ही किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है और अब छोटे किसानों के कर्ज माफी पर भी विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो वर्तमान में खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, ने पंजाबी गायक मनकीरत औलख को वीडियो कॉल के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उनकी सेवा और योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कर्ज माफी पर गंभीरता से विचार कर रही है। सीएम मान ने कहा, “हम किसी का चूल्हा बंद नहीं होने देंगे।”
मनकीरत औलख ने की छोटे किसानों के लिए मांग
मनकीरत औलख ने सीएम से बातचीत में छोटे किसानों के कर्ज माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा, “मैंने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया है कि हमारे सीएम हमारे साथ हैं और छोटे किसानों का कर्ज माफ करेंगे। आप जल्दी ठीक हों और पंजाब को चढ़दीकला में ले जाएं। हमें आप पर बहुत गर्व है।”

सीएम मान ने की मनकीरत की प्रशंसा
सीएम मान ने कहा, “पंजाब ने हमें बहुत कुछ दिया है। मनकीरत जैसे पंजाब के सपूत हमें प्रेरणा देते हैं। मैं उनकी वीडियोज देख रहा हूं। पंजाब कई बार गिरा है और कई बार उठा है। जब आप जैसे लोग खड़े होते हैं, तो हम अपनी जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब की धरती पर बहुत बरकत है। हम तुर्की-लीबिया में लंगर लगा सकते हैं, तो अपने लोगों को कैसे भूखा रहने देंगे।”
- MP Crime News: भोपाल में पत्नी पर जानलेवा हमला, ‘BJP युवा मोर्चा’ लिखी कार से गुंडे लाया था पति, जबलपुर में जमीनी विवाद में महिलाओं समेत 5 घायल
- मौलाना अब्दुल्ला सलीम की टिप्पणी पर भड़के ऊंचाहार विधायक, कहा- योगी जी की मां का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा
- पूर्व चीफ जस्टिस समेत जजों के खिलाफ आपराधिक शिकायत रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- केवल आशंका के आधार पर सार्वजनिक पदों पर बैठें लोगों के खिलाफ नहीं चल सकता मुकदमा
- Bihar Top News 09 march 2026: पीके की भविष्यवाणी, चिराग को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, निशांत को बीजेपी का समर्थन, ट्रेनों में सीटों की मारा-मारी, ड्राइवरों का प्रदर्शन, हड़ताली अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- MP कांग्रेस में बंपर नियुक्ति: 9 जिलों में मंडल अध्यक्षों के नाम पर मुहर, 26 नगर अध्यक्षों की भी घोषणा, लिस्ट जारी

