Flydubai Flight Hijack Attempt: दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Smit Machchhar) की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। दुबई-इजराइल फ्लाइट को क्रैश और हाईजैक करने से बचाने वाले भारतीय पायलट की बहादुरी की पूरी दुनिया के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। पायलट स्मित मच्छार खुद की जान दांव पर लगाकर 170 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्मित मच्छार को हीरो कहा। वहीं स्मित मच्छार की पत्नी से की बात कर हर संभव मदद करने की बात कही।

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित माछर की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी कैप्टन स्मित माछर के असाधारण साहस को सलाम किया है। आरएसएस ने कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर काम किया और 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में मदद की। वह एक असली हीरो हैं और पूरा देश उनकी बहादुरी और सही समय पर की गई कार्रवाई के लिए उन पर गर्व करता है। जबकि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि देश को कैप्टन स्मित माछर पर गर्व है। उनकी वीरता और मुश्किल समय में सूझ-बूझ ने हम सभी का दिल जीत लिया है। गंभीर खतरे के बीच बुरी तरह घायल होने के बावजूद, वे दूसरों की जान बचाने के लिए डटे रहे।

Flydubai ने इजरायल रूट की सभी उड़ानें रोकीं

इधर फ्लाईदुबई ने 30 सितंबर की FZ1073 फ्लाइट में हुई घटना के बाद इजरायल आने-जाने वाली सभी उड़ानें अस्थायी तौर पर रोक दी है। यह फैसला 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के बाद लिया गया है। फ्लाईदुबई ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता चलने तक इजराइल के लिए और इजरायल से आने वाली उड़ानें सस्पेंड रहेंगी। कंपनी ने यात्रियों, क्रू और अपनी उड़ानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

कॉकपिट में कैप्टन पर चाकू से किया गया हमला

दरअसल, यह पूरा मामला फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 का है। 30 सितंबर को फ्लाइट दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जा रहा था। इसमें 170 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें से 120 इजराइली यात्री सवार थे। फ्लाइट को भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार उड़ा रहे थे। उड़ान के दौरान 32 हजार फीट पर उनके को-पालयट (ओमान का रहने वाला) ने विमान को क्रैश और हाईजैक करने की कोशिश की। को-पालयट ने स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मरणासन हालत में होने के बावजूद मच्छार ने स्थिति को काबू में रखा। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्री और क्रू मेंबर कॉकपिट तक पहुंच सके। उन्होंने आरोपी को काबू करने में मदद की। प्लेन में मौजूद दूसरे पायलटों ने भी कंट्रोल संभालने में मदद की।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m