PM Modi Praised Indian Pilot Captain Smit Machchhar: दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की पूरी दुनिया मुरीद हो गई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई के पालयट की तारफ करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं।
पीएण मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- कैप्टन स्मित मच्छर एक HERO हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने का पक्का इरादा दिखाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा- उनकी बहादुरी ने सैकड़ों जानें बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। उनके जल्दी ठीक होने, नई ताकत और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमान क्रैश रोकने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है।
कॉकपिट में कैप्टन पर चाकू से किया गया हमला
दरअसल, यह पूरा मामला फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 का है। 30 सितंबर को फ्लाइट दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जा रहा था। इसमें 170 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें से 120 इजराइली यात्री सवार थे। फ्लाइट को भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार उड़ा रहे थे। उड़ान के दौरान 32 हजार फीट पर उनके को-पालयट (ओमान का रहने वाला) ने विमान को क्रैश और हाईजैक करने की कोशिश की। को-पालयट ने स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मरणासन हालत में होने के बावजूद मच्छार ने स्थिति को काबू में रखा। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्री और क्रू मेंबर कॉकपिट तक पहुंच सके। उन्होंने आरोपी को काबू करने में मदद की। प्लेन में मौजूद दूसरे पायलटों ने भी कंट्रोल संभालने में मदद की।
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?
कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं। वह मूल रूप से गुजरात से हैं। उन्होंने करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में काम किया। इसके बाद जून 2022 में वह फ्लाईदुबई से जुड़े। वह बोइंग 737 प्लेन उड़ाते हैं। उनके पास कमर्शियल एविएशन का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह फ्लाईदुबई में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर जुड़े थे। भारतीय पायलट स्मित माछर ने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

