इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है. यह वह पायलट है जिसने फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में गंभीर रूप से घायल होने के वावजूद विमान में 170 से ज्यादा लोगों की जान बचायी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमान क्रैश रोकने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है.

यह घटना बोइंग 737 मैक्स 8 विमान में हुई. नेतन्याहू ने उन्हें “सच्चा हीरो” बताते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुबई में रहने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी की तारीफ की. कैप्टन मच्छार ने फ्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर दो पायलटों के बीच हुई हाथापाई के दौरान बहादुरी दिखाते हुए स्थिति को संभाला और साथ ही विमान को क्रैश कराने की कोशिश को भी असफल किया.

इजरायली राजनेता और पूर्व पुलिस अधिकारी अलमोग कोहेन ने X पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ की तारीफ करते हुए कहा कि इजरायल के लिए आज के हीरो भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए कहा कि घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और मदद के लिए आवाज लगाई.

दरअसल, बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान भारतीय पायलट स्मित पर उनके को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया। फिर विमान का कंट्रोल हाथ में लेकर इसे क्रैश कराने की कोशिश की.

रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में वाणिज्य दूतावास कैप्टन की सेहत पर नजर रखे हुए हैं. वे तबूक के अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. 35 साल के कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले हैं। उन्होंने गुड़गांव में पायलट की ट्रेनिंग ली थी। बुधवार को वह अपने को-पायलट के साथ दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को उड़ा रहे थे.

ट्रैकिंग साइट के मुताबिक, कैप्टन स्मित मच्छार पर जब हमला हुआ तब बोइंग 737 MAX प्लेन गिरने के बहुत करीब पहुंच गया था। उस समय विमान लगभग 30,000 फीट प्रति मिनट की तेजी से नीचे आने की ओर जाने लगा. जिसके बाद विमान अचानक ऊंचाई खोने लगा. फ्लाईदुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे शामिल थे.