महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पुलिस ने गन्ने के खेत में छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 240 पौधों को जब्त किया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 5 लाख 55 हजार रुपये से अधिक है. पुलिस ने इस अवैध कारोबार के आरोप में 60 वर्षीय खेत मालिक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस यह जांच कर रही है.
सोलापुर जिले के अक्कलकोट दक्षिण पुलिस को सूचना मिली थी कि आलगी गांव में मल्लप्पा बिराजदार के गन्ने के खेत में गांजे की अवैध खेती की जा रही है.
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से नशीले पदार्थों की अवैध खेती का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार घुगे को सूचना मिली थी कि गन्ने के खेत में छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती की जा रही है. घुगे ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ खेत में अचानक छापेमारी की.
इस पुलिस कार्रवाई के दौरान खेत से गांजे के 240 विशाल पौधे बरामद किए, जिनमें से कई पौधों की ऊंचाई लगभग 12 फीट तक पहुंच चुकी थी. जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 212 किलोग्राम आंका गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 5 लाख 55 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है.
फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी 60 वर्षीय मल्लप्पा बिराजदार पुलिस हिरासत में है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यह खेती कब से कर रहा था और इस सिंडिकेट के तार किन-किन ड्रग तस्करों से जुड़े हुए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


