अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमेशा अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए पूरी दुनिया में हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं. ट्रंप ने पिचाई की तारीफ करते हुए उन्हें ‘मॉन्स्टर’ कहा, जिस पर पिचाई ने भी हंसते हुए मजेदार जवाब दिया. इस दौरान पिचाई के चेहरे के भाव और उनका जवाब भी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ. पिचाई की ओर देखते हुए ट्रंप ने कहा, “यह आदमी एक मॉन्स्टर है, और कोई उन्हें जानता भी नहीं.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रंप की टिप्पणी और पिचाई की प्रतिक्रिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं.
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और सुंदर पिचाई की बातचीत का मजेदार पल चर्चा में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रमुख टेक्नोलॉजी अधिकारियों के साथ लंच के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुंदर पिचाई की तारीफ में उन्हें मॉन्स्टर कह दिया और साथ में यह भी कहा कि वे लाइमलाइट से दूर रहते हैं.
वीडियो में ट्रंप, पिचाई से पूछते हैं, “सुंदर, आप कुछ कहना चाहते हैं?” पिचाई जैसे ही बोलना शुरू करते हैं, वैसे ही ट्रम्प उनको बीच में रोकते हुए कहते है- “यह आदमी एक Monster है और इसे कोई नहीं जानता.”
ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सुंदर पिचाई ने कहा, “उम्मीद है यह ‘मैं Monster हूं’ से बेहतर टैगलाइन होगी!” पिचाई के इस जवाब के बाद उनके आसपास खड़े लोग हंसने लगे.
सुंदर पिचाई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, हम सुरक्षा और कंट्रोल्स की एक ऐसी प्रणाली पर हस्ताक्षर कर रहे हैं जैसे हम किसी कंपनी के भीतर अपने वित्तीय मामलों को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रंप की टिप्पणी और पिचाई के जवाब को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने इसे ट्रंप की ओर से दिया गया “एक और बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट” बताया. दूसरे यूजर ने लिखा, सुंदर पिचाई सचमुच काफी शरमा गए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


