Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 सितंबर 2026) की खबरों मे भारतीय पायलट ने दुबई-इजराइल फ्लाइट को क्रैश से बचाया; वनडे में भारत ने रिकॉर्ड 406 रन चेज किया; मोदी सरकार ने 6 रबी फसलों का MSP बढ़ाया; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक ने हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान किया प्रमुख रहा।

1. भारतीय पायलट ने दुबई-इजराइल फ्लाइट को क्रैश से बचाया

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है. यह वह पायलट है जिसने फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में गंभीर रूप से घायल होने के वावजूद विमान में 170 से ज्यादा लोगों की जान बचायी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमान क्रैश रोकने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है.

पढ़े पूरी खबर…….

2. वनडे में भारत ने रिकॉर्ड 406 रन चेज किया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 406 रन का विशाल लक्ष्य 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह भारत का वनडे में 400 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफल पीछा करने का बड़ा रिकॉर्ड है।

पढ़े पूरी खबर…….

3. मोदी सरकार ने 6 रबी फसलों का MSP बढ़ाया

 दिवाली से पहले मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. मोदी सरकार ने 6 रबी फसलों का MSP बढ़ा दिया है. कैबिनेट बैठक में सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, सरसों, मसूर समेत छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी. सरकार का कहना है कि इसका मकसद किसानों को उनकी फसल का बेहतर और उचित दाम दिलाना है.

पढ़े पूरी खबर…….

4. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक ने हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान किया

चुनाव वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर खुलासे के बाद से मचे बवाल के बीच इंडिया ब्लॉक ने हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 30 जुलाई को INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक हुई। करीब 3 घंटे चली बैठक में SIR, EVM-VVPAT और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को हटाने पर एक राय बनी। सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्यूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ (सेव डेमोक्रेसी मार्च) का ऐलान किया। जबकि 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांगः  चुनाव वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर खुलासे के बाद से मचे बवाल के बीच इंडिया ब्लॉक ने हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 30 जुलाई को INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में 2 अक्टूबर से 8 अक्यूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ (सेव डेमोक्रेसी मार्च) और 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया। वहीं विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन के बीच सत्ता पक्ष की एक पार्टी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है। TMC के बागी गुट (TMC rebel faction) की पार्टी NCPI ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है। (पूरी खबर पढ़े)

दो दशकों बाद अमेरिकी सेना ने छोड़ा इराकः इराक में पिछले दो दशकों से चला आ रहा अमेरिकी सैन्य दखल अब आधिकारिक तौर पर समाप्त होने जा रहा है. अमेरिकी सेना बुधवार तक इराक में अपने आखिरी बचे सैन्य अड्डों को भी पूरी तरह से खाली कर रही है. 2003 में सद्दाम हुसैन सरकार को हटाने के लिए इराक में दाखिल हुई अमेरिकी सेना अब अपनी आखिरी सैन्य मौजूदगी भी खत्म कर रही है. इराक में इस बात को लेकर चिंता भी है कि अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी खत्म होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. (पूरी खबर पढ़े)

चुनाव आयोग ने वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म-6 से घोषणा पत्र हटायाः वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) पर हमलावर है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस लगातर प्रदर्शन कर रही है। इन प्रदर्शनों और विवादों ने चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार को बैकफुट पर ला दिया है। इसी का नतीजा है कि वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। इलेक्शन कमीशन ने विवाद के बाद वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म-6 से घोषणा पत्र हटा दिया है। (पूरी खबर पढ़े)

पूरे देश में पटाखों पर बैन लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकारः पूरे देश में पटाखों पर बैन लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। दिवाली से पहले पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए देश का शीर्ष न्यायालय ने साफभ कहा कि देशभर में पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का उसका इरादा नहीं है। दिवाली लोगों की भावनाओं से जुड़ा त्योहार है। पूरे देश में पटाखों पर बैन लगाना संभव नहीं है। (पूरी खबर पढे)

लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर: भारतीय सेना (Indian Army) ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) का बदला ले लिया है। सेना के जवानों ने पहलगाम हमले के गुनाहगारों में शामिल लश्कर कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल में मुठभेड़ में जवानों ने लश्कर कमांडर हाशिम मूसा को ढेर कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा का शव और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m