इंद्रपाल सिंह इटारसी। मध्य प्रदेश सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना में बड़ा लापरवाही मामला सामने आया है। इटारसी में चल रहे OBC युवाओं के 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में रविवार रात खाना खाने के बाद 5 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती करना पड़ा।

भोजन करने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में सेना, पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी कर रहे पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि कैंप में पिछले कई दिनों से खराब और घटिया भोजन परोसा जा रहा था। छात्रों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। रविवार शाम भोजन करने के कुछ देर बाद छात्र रीतेश यादव, विवेक गौर,रोहित यादव,विवेक केवट और जतिन पटवा की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

एक छात्र की स्थिति गंभीर

सभी को उल्टियां और तेज पेट दर्द होने लगा। हालत बिगड़ती देख कैंप में हड़कंप मच गया उन्हें शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विकास जेतपुरिया ने बताया कि छात्रों को फूड पॉयजनिंग जैसे लक्षणों के साथ भर्ती किया गया था। चार छात्रों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक छात्र की स्थिति गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

नौतपा में और तपेगा मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट, 44 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

ड्यूटी डॉक्टर, इटारसी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m