Palghar Rapist Football Coach: महाराष्ट्र पुलिस ने रेपिस्ट फुटबॉल कोच को गिरफ्तार किया है। फुटबॉल कोच टीम में सिलेक्शन करवाने और अच्छा करियर बनवाने का झांसा देकर नाबालिग खिलाड़ी से 3 साल तक रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फुटबॉल कोच पर POCSO सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ये पूरा मामसा महाराष्ट्र के पालघर जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी अभिजीत मेंडल (36) वसई इलाके में फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर चलाता है। अभिजीत मेंडल ने 17 साल की किशोरी को फुटबॉल में अच्छे मौके दिलाने के नाम पर फंसाकर उसके साथ 3 साल तक रेप किया। इस दौरान पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी कैमरे में कैद कर लिया।

नाबालिग जब संबंध बनाने से मनता करती को रेपिस्ट फुलबॉल कोच आपत्तिजनक वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देता था। वह लगातार पीड़िता पर लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। बार-बार रेप से तंग आकर नाबालिग पीड़िता ने एसक दिन अपने परिवार को पूरी कहानी बताई। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ मानिकपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत POCSO सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
3 साल तक किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक साल 2023 में वह फुटबॉल ट्रेनिंग के लिए आरोपी कोच के ट्रेनिंग सेंटर पर पहुंची थी। हालांकि आरोपी ने फील्ड में अच्छे मौके दिलाने का वादा किया था। किशोरी का भरोसा जीतकर उसने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। ऐसे उसने लगातार तीन सालों तक किया। आखिर में युवती ने बड़ी ही हिम्मत दिखाते हुए उसकी शिकायत दर्ज कराई।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

