बराड़ा. थाना मुलाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा, दस्तावेज और टिकट तैयार कर 21 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर ठगी की गई राशि की रिकवरी और उसके इस्तेमाल के खुलासे के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
गाँव ठाकुरपुरा (थाना मुलाना, जिला अम्बाला) निवासी अवतार सिंह पुत्र राम सिंह ने 6 अगस्त 2026 को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि रविन्द्र कुमार पुत्र ईन्द्रपाल और जसविन्द्र उर्फ जस्सी उर्फ टोनी (दोनों निवासी गाँव रसुलपुर, थाना सढौरा, जिला यमुनानगर) ने विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज, फर्जी वीजाउ और फर्जी टिकट तैयार कर उससे धोखाधड़ी और ठगी करते हुए कुल 21 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे मांगने पर आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायत के आधार पर थाना मुलाना में दिनांक 06.08.2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधानकर्ता स.उप.नि. सुशील कुमार चौकी कलालटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 अगस्त 2026 को नामजद आरोपी रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में कार्रवाई जारी
आज दिनांक 01.09.2026 को आरोपी रविन्द्र कुमार को माननीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से मांग की कि आरोपियों द्वारा ठगी गई भारी-भरकम राशि का उपयोग कहाँ-कहाँ किया गया है और उस रकम की रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ जरूरी है।
अदालत ने पुलिस की दलीलों से सहमत होते हुए आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपी की धरपकड़ और ठगी गई राशि को बरामद करने के लिए आगामी कार्रवाई कर रही है.
- ज्ञानेश कुमार नहीं हटेंगेः सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी को हटाने और SIR रद्द करने की मांग को खारिज किया, चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया
- Crude Oil Price Today : कच्चे तेल में गिरावट, लेकिन Middle East तनाव से बढ़ी चिंता
- RBI Repo Rate : त्योहारी सीजन में बढ़ सकती है EMI, 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट, 5.25% से 5.50% होने की उम्मीद
- महाराष्ट्र में SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं की ‘गर्जना मार्च’ पर BJP का पलटवार, कहा- यह सियारों की आवाज
- लल्लूराम डॉट काम की खबर का असरः स्कूल की विवादित शिक्षिका हटाई गईं, DEO ने सौंपी नई जिम्मेदारी

