नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर जंग बहादुर राणा को काठमांडू क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के पीछे की वजह और शिकायत में लगाए गए आरोपों को पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है. राणा के खिलाफ काठमांडू क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. काठमांडू क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार सुबह महाराजगंज स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया.
पूर्व चीफ जस्टिस राणा के विरुद्ध काठमांडू क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई है.
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर जंग बहादुर राणा को आज काठमांडू घाटी अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया. पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर के खिलाफ काठमांडू क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक शिकायत में लगाए गए आरोपों और गिरफ्तारी की वजह का खुलासा नहीं किया है.
शमशेर जंग बहादुर राणा 2 जनवरी 2019 को नेपाल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे. 13 फरवरी 2022 को संसद में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संवैधानिक प्रावधान के तहत स्वतः निलंबित हो गए थे. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए महाभियोग की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उनका पेंशन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सभी प्रकार के रकम रिलीज करने का आदेश दिया था.
चोलेन्द्र शमशेर राणा के कार्यकाल के दौरान नेपाल की राजनीति से जुड़ा एक अहम फैसला भी सामने आया था. तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसद को भंग करने का फैसला लिया था. तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा संसद भंग किए जाने के फैसले को राणा की अगुवाई वाली संवैधानिक बेंच ने खारिज कर दिया था. इसी फैसले के दौरान नेपाली कांग्रेस और माओवादी गठबंधन के नेता शेरबहादुर देउवा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


