पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अमला सिंह वाला और जोधपुर गांवों में विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला किया और भाजपा नेताओं को घेरा।
चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू की अफीम की खेती के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। चन्नी ने कहा कि रवनीत बिट्टू को कुछ नहीं पता कि कब क्या बात करनी है। वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहता है लेकिन वह नहीं बनेगा।
इस दौरान चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अंग्रेजों की तरह जनता को लूट रही है। भगवंत मान से सरकार संभाली नहीं जा रही है। केजरीवाल इस समय पंजाब सरकार चला रहे हैं, जबकि भगवंत मान महज एक नाम भर हैं। पंजाब के डीसी भी मीटिंग के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा की सरकारों ने मिलकर पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान किया है। पंजाब की ‘आप’ सरकार नशे को रोकने में असफल रही है, और इस समय पंजाब में नशे का बोलबाला है।

चुनावों के दौरान ही दलितों को याद किया जाता है – चन्नी
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दलित विरोधी साबित हुई है। चुनावों के समय किए गए वादों के मुताबिक दलित डिप्टी CM की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है, जबकि चुनाव के समय उन्हें दलित ही याद आते हैं। इस मौके पर विभिन्न पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
- फीस जमा नहीं करने पर अनाथ छात्रा से मारपीट का आरोप, नाक से निकला खून, प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
- Bihar Top News Today: 17 एजेंडों पर मुहर, मंत्री को जान से मारने की धमकी, MLC बने दीपक प्रकाश
- टास्क फोर्स की पहली बैठक : सीएम साय ने कहा – पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल
- Today’s Top News: साय कैबिनेट में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन को मंजूरी, ओवररेट पर शराब बिक्री मामले में 2 आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, भालू ने 2 लोगों को उतारा मौत के घाट, राज्य के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित, बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- वनभूमि से बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने पहुंची टीम पर पथराव! भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण

