बांग्लादेश में Gen-Z आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के दो साल बाद भी शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने का ऐलान कर सियासी हलचल तेज कर दी है. नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद, अवामी लीग के पूर्व सांसद और क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर हमला हो गया. यह घटना बुधवार रात करीब 9:00 बजे हुई. 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक घर में आग लगाने की कोशिश की गई. मागुरा जिले स्थित पुश्तैनी आवास पर अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने और आग लगाने का प्रयास किया गया.

शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के दो सालों में शेख हसीना ने बांग्लादेश को भुलाया नहीं है. उनके वर्चुअल संबोधन के बाद ढाका ने कड़ी आपत्ति जताई. नई दिल्ली में फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शेख हसीना ने मीडिया को संबोधित किया था और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन भी उसमें वर्चुअली मौजूद थे. 

बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर बुधवार (5 अगस्त, 2026) की रात पेट्रोल बम से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि ये हमला तक किया गया जब हसन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मगुरा सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (OC) मो. अब्दुल्ला अल मामून के हवाले से बताया कि कई उपद्रवियों ने घर पर ईंट के टुकड़े फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं. फिर पेट्रोल बम से घर में आग लगाने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन लोग थे.

इस बीच, अवामी लीग ने उपद्रवियों की कथित कोशिश की पुष्टि की. अवामी लीग ने ‘X’ पर लिखा कि घरों में आग लगाना: अवामी लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की कीमत है.

यह घटना उस समय हुई, जब कुछ घंटे पहले ही शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ एक मीडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना को शेख हसीना के कार्यक्रम से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हसीना सरकार के गिरने के बाद से ही शाकिब बांग्लादेश से बाहर हैं. उन पर कई मामले दर्ज हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m