संजय पाटीदार, भोपाल। Former IAS Niaz Khan: अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व IAS नियाज खान एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने मुस्लिमों के खिलाफ बढ़ते नफरत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नफरत फैलाने वालों पर तंज कसते हुए विश्वविद्यालयों में नफरत पर कोर्स शुरू करने की बात कही है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले पूर्व IAS नियाज खान ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत को लेकर कहा, ‘आज कल समाज मे मुस्लिमों से नफ़रत के लेवल को देखकर लगता है कि यूनिवर्सिटी में नफ़रत पर कोर्स शुरू करना चाहिए ताकि गुणवत्तायुक्त नफ़रत फ़ैल सके।’

बता दें कि नियाज खान ब्राह्मणों के समर्थन में कई बार आवाज उठा चुके हैं। अपने सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने हिंदू धर्म, सनातन और ब्राम्हणों की जमकर तारीफ की है। वह ब्राह्मणों पर किताब भी लिख चुके हैं। अपनी किताब- ब्राह्मण द ग्रेट को लेकर भी वह चर्चा में रहे। वह मुसलमानों को शाकाहार अपनाने की सलाह भी दे चुके हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

