शब्बीर अहमद, भोपाल। अपने बयानों और किताबों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी नियाज खान ने देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देश में बढ़ती आबादी को ‘नासूर’ बताते हुए कड़ाई से जबरन नसबंदी (Sterilization) लागू करने की वकालत की है।

‘डेढ़ अरब की आबादी बनी नासूर, सरकार करे जबरिया नसबंदी’

पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि देश की बढ़ती जनसंख्या अब एक गंभीर संकट बन चुकी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- देश की डेढ़ अरब आबादी नासूर बन गई है। अब समय आ गया है कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी करने पर विचार किया जाए। लोग या तो खुद आगे आकर नसबंदी कराएं, या फिर सरकार को इसके लिए जबरिया (forcefully) कदम उठाने चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो देश का भविष्य अंधकारमय है।

MP Politics: दिग्विजय के बयान पर MP में सियासी घमासान, बीजेपी का तीखा पलटवार, बताया लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान

मुस्लिमों को लेकर दिया बड़ा बयान

नियाज खान ने जनसंख्या नियंत्रण के दायरे में मुस्लिम समुदाय को विशेष रूप से शामिल करने की बात कही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मुस्लिम परिवारों में बच्चों की संख्या ज्यादा होती है, इसलिए कड़ाई के साथ उनकी भी नसबंदी की जानी चाहिए। उनका मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण का यह नियम बिना किसी भेदभाव के सभी पर सख्ती से लागू होना चाहिए।

कमजोर नेतृत्व या रणनीतिक चूक ? जब बिना बहुमत के जीत गए थे तन्खा, तो अब 4 ज्यादा विधायक होने पर भी क्यों हारी कांग्रेस ? एमपी कांग्रेस में बगावत के सुर

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के इस बेहद कड़े और संवेदनशील बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। बढ़ती आबादी और ‘जबरन नसबंदी’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर इंटरनेट पर लोग दो पक्षों में बंट गए हैं और इस पर तीखी बहस शुरू हो गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m