शब्बीर अहमद, भोपाल। राज्यसभा की तीसरी सीट की लड़ाई अब कांग्रेस के अंदरखाने की सियासी खीचतान में तब्दील हो चुकी है। नेताओं के समर्थक राज्यसभा में हार के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है पार्टी के बुरे वक्त में जहां बड़े नेताओं को एकजुटता का संदेश देना चाहिए था वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसे बोलने देना है इस पर आपस में उलझते नजर आए।

सोशल मीडिया पर दिग्विजय के समर्थन और हरीश के खिलाफ

ये वीडियो बताता है एमपी कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है राज्यसभा की तीसरी सीट पर नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस की तरफ से एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस बुलाई जाती है जिसमें कांग्रेस के वकील समेत तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहां जेपी धनोपिया को बोलने का मौक दिया जाए जिस पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी बोलते नजर आए हम कर लेंगे जिस पर दिग्विजय सिंह गुस्साए लेकिन मंच को देखते हुए उन्होंने हरीश चौधरी के सामने हाथ जोड़ लिए। वीडियो वायरल होने के बाद दिग्विजय सिंह के समर्थक सोशल मीडिया पर उनके समर्थन और हरीश चौधरी के खिलाफ लिख रहे हैं।

कांग्रेस नेतृत्व पर उठे सवाल

राज्यसभा की तीसरी सीट पर हार मिलने के बाद मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठने लगे है। कांग्रेस नेताओं की रणनीति चूक के चलते बहुमत होने के बावजूद सीट हाथ से निकल गई सवाल पूछे जा रहे है क्यों नहीं प्लान बी पार्टी की तरफ से तैयार किया गया था। दिग्विजय और कमलनाथ समर्थक अब लिख रहे है दिग्विजय और कमलनाथ होते तो सीट हाथ से नहीं जाती। तीसरी सीट को लेकर मीनाक्षी नटराजन के नाम के एलान के बाद से ही सवाल उठने लगे थे दिग्विजय के करीबी और दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने दिग्विजय को प्रत्याशी नहीं बनाने पर सवाल उठाए थे जिसके बाद उन्हें पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया था।

कमजोर नेतृत्व सभी को एकजुट नहीं रख पा रहा

मौजूदा नेतृत्व पर सवाल इसलिए भी उठ रहे है की 2016 में बहुमत नहीं होने के बावजूद उस वक्त कमलनाथ ने भोपाल में कैंप कर विधायकों को एकजुट किया। बसपा का साथ लिया और तीसरी सीट पर विवेक तन्खा को जितवाया। उस वक्त इसे कमलनाथ का मैनेजमेंट बताया गया था और अब बहुमत से 4 विधायक ज्यादा होने के बाद बावजूद विधायक शिफ्ट किया जा रहा था आखिर क्यों, क्या मौजूदा नेतृत्व कमजोर है जो सभी को एकजुट नहीं रख पा रहा है।

12 जून महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, त्रिनेत्र, रुद्राक्ष की माला से बाबा का दिव्य श्रृंगार, 

MP में मानसून की दस्तक में देरी: 17-18 जून से एंट्री के आसार; कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m