प्रदीप मालवीय, उज्जैन। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी पत्नी के साथ प्रातः कालीन आयोजित होने वाली दिव्य भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
27 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड और चंद्र से बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
पूरी तरह से भक्ति रस में डूबे नजर आए
मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश रैना तड़के मंदिर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के अलौकिक दर्शन किए। इस दौरान वे पूरी तरह से भक्ति रस में डूबे नजर आए। आरती के समापन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत व सम्मान भी किया गया।
MP के 4 संभागों में पिछले 72 घंटे से आफत, 7 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट; बरगी-जोहिला डैम के खुले गेट
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने देश की समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


