दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी पावर प्लांट नशे का हब बन गया है। जालम सिंह का आरोप है कि यहीं से पूरे जिले में स्मैक पाउडर की सप्लाई होती है। इस आरोप के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

प्रहलाद पटेल के भाई व पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है। उन्होंने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में नशा को लेकर बड़ा बयान दिया। जालम सिंह ने कहा कि नशा…नाश की जड़ है। नरसिंहपुर जिले में स्मैक पाउडर का नशा लगातार पैर पसारता जा रहा है। इस नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी पावर प्लांट के एरिया को नशे का हब बता दिया।

ये भी पढ़ें: आलीराजपुर में प्रदर्शन के बाद एक्शन: सीएम का पुतला जलाना पड़ा महंगा, कांग्रेस नेता-नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत 11 पर FIR दर्ज

जालम सिंह पटेल ने कहा कि एनटीपीसी स्मैक पाउडर का बड़ा हब बन गया है और यहीं से पूरे जिले में स्मैक पाउडर की सप्लाई होती है। बहरहाल अब यह देखना होगा कि आखिर एनटीपीसी पावर प्लांट में स्मैक पाउडर का कारोबार कौन कर रहा है? और युवाओं को नशा कौन बांट रहा है?

पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद अब एनटीपीसी क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन, पुलिस की निगरानी और अब तक हुई कार्रवाइयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इस इलाके को नशे का गढ़ बताए जाने को लेकर पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों और पुष्टि का इंतजार है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m