संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश समेत पूरे देशभर में NEET की दोबारा परीक्षा आयोजित होने वाली है। एक तरफ सरकार बिना किसी रुकावट और विवाद के एग्जाम कराने की तैयारी में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को ही पेपर लीक करने वाला बतायाकर नया सियासी विवाद पैदा कर दिया है।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का NEET परीक्षा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी नेता खुद पेपर लीक करते हैं, पैसा कमाते हैं और इन पैसों से खरीद फ़रोख़्त करते हैं। इसी पैसे से शिवसेना के छह नेता खरीद लिए।’
पीसी शर्मा ने एग्जाम की तैयारियों को लेकर किए जा रहे मॉकड्रिल पर कहा कि इससे कोई फर्क नही पड़ता। कांग्रेस पेपर लीक के खिलाफ गूंज अभियान चला रही है। इस अभियान में छात्रों दे संवाद किया जाएगा। भगवान से प्रार्थना है कि बिना लीक के नीट पेपर हो।
21 जून को होगी NEET परीक्षा
21 जून को NEET की दोबारा परीक्षा होगी। अभ्यर्थी को टाइम टेबल और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे रहेगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक होगा। वहीं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को स्वीकृत 65 मिनट के प्रतिपूरक समय मिलेगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हल्के रंग के साधारण वस्त्र पहनने और मोटे कपड़ों, बड़े बटन, अधिक जेबों वाले परिधानों, आभूषणों, घड़ियों, बेल्ट एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं से परहेज करने के निर्देश हैं।

