विजय कुमार, जमुई। पूर्व मंत्री विजय प्रकाश आज बुधवार (20 मई) को जमुई पहुंचे, जहां उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। विजय प्रकाश ने कहा पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस को लेकर मोदी जी हमेशा देश के साथ छलावा और जुमलेबाजी करते हैं। वो हर तरह से पूंजी पत्तियों का कैसे मदद किया जाए? इसका उपाय निकालते रहते हैं।

‘चुनाव खत्म होने के बाद दिखी तेल की कमी’

पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि, जब पांच राज्य का चुनाव खत्म हो गया, तो उनको तेल का कमी दिखाई देने लगी। इसके पहले चुनाव में सैकड़ो की संख्या में गाड़ी लेकर वे रैली कर रहे थे और चुनाव खत्म होने के बाद कहते हैं कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें। जब हमारे घर में अनाज खाने को कमी हो रही तो हम कोठी का धान और चावल निकाल कर क्यों? बेचे और बेचकर हम भूखे रहे पूरे परिवार?

…तो क्या भूखे रहेगा आदमी?

उन्होंने कहा कि, 145 करोड़ का यह देश है और इसका जो तेल आया, उस तेल को बेचने का काम आपने क्यों किया? पहले आप आयात किए और आयात करने के बाद विकट स्थिति के लिए रखना चाहिए। आपने बेच क्यों दिया? जबकि आप जान रहे हैं कि इजरायल-ईरान या अन्य देशों में लड़ाई चल रहा है, जहां से तेल आना चाहिए। वहां से दिक्कत हो रही है। किसी तरह रशिया से तेल आया था। वह भी कैप्टन कोई यादव जी थे, जो तेल लेकर आए थे और आज आप तेल बेच देने का काम किए। उसके बाद कह रहे हैं की देश में गाड़ी मत चढ़िए, पैट्रोल मत लिजिए, डीजल कम खर्च करें, गैस उपयोग कम करें, तो आदमी कैसे रहेगा…भूखे रहेगा?

मंत्रियों ने काफिले में की कटौती

गौरतलब है कि ईंधन की कमी को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से यह अपील की थी की वे कम से कम पेट्रोल और डीजल का खपत करें। पीएम ने बाइक या कार की बजाय मेट्रो या बस से यात्रा करने की सलाह दी थी। पीएम मोदी की इस अपील का असर बिहार में एनडीए के नेताओं पर भी दिख रहा है, जिन्होंने अपने काफिले में कटौती कर। ट्रेन और ऑटो व बसे से यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष इस अपील को सरकार की नाकामी बताते हुए लगातार उनपर हमलावर है।

ये भी पढ़ें- ‘यह 140 करोड़ देशवासियों का अपमान’, ‘गद्दार’ वाले बयान पर भड़के CM सम्राट, राहुल को दी यह सलाह