Rita Bahuguna husband PC Joshi passes away, प्रयागराज. पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी (PC Joshi) का सोमवार सुबह लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया है. उन्होंने सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली. आज देर शाम उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया जाएगा. वहीं कल मंगलवार को अंतिम संस्कार प्रयागराज में ही किया जाएगा. वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे. लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया.
बता दें कि पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे. 1976 में उनका विवाह रीता बहुगुणा से हुआ था. वे अपने सरल, मिलनसार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. परिजनों के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा. मंगलवार को प्रयागराज में ही पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पीसी जोशी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
इसे भी पढ़ें : सरकार आपके साथ है… बारिश और आंधी से हुई पशु और जनहानि का योगी ने लिया संज्ञान, घायलों के समुचित इलाज का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीसी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंनो एक्स पर लिखा कि ‘पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.’
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पीसी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी के पति श्री पी सी जोशी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को अथाह दुःख सहन करने का साहस प्रदान करें.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

