ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद अमेरिका भागे फ्लावियो बोल्सोनारो ने वहां पहुंच कर कई बड़े दावे किए हैं. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जाइर बोल्सोनारो के बेटे फ्लैवियो बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए खुद को देश का चुना हुआ राष्ट्रपति बताया और अमेरिका से विपक्ष का नेतृत्व करने की बात कही.

अमेरिका के मियामी पहुंचकर फ्लावियो बोल्सोनारो ने खुद को ब्राजील का असली नेता बताया. उन्होंने लूला और सुप्रीम कोर्ट पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. हालांकि, उन्होंने सबूत के तौर पर कुछ प्रस्तुत नहीं किया.

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो अमेरिका भाग गए. फ्लावियो बोल्सोनारो ने ब्राजील सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी पालन नहीं किया, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग और कथित भ्रष्टाचार की जांच के चलते 24 घंटे के भीतर उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था.

उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की जीत में धांधली का आरोप लगाते हुए खुद को ‘असली राष्ट्रपति’ घोषित किया है.  मियामी पहुंचने के बाद उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अमेरिका से ही विपक्ष का नेतृत्व करेंगे. साथ ही कहा कि वह देश छोड़कर भागे नहीं है, बल्कि ब्राजील के हित के लिए उन्होंने देश छोड़ा है.

उन्होंने ब्राजील छोड़ने और अमेरिका आने में मदद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई का आभार जताया है. फ्लावियो ने यह भी दावा किया कि वह राजनीतिक उत्पीड़न के शिकार हैं और अमेरिका अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आए हैं.

वहीं दूसरी तरफ ब्राजील के दोबारा चुने गए राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने फ्लावियो के देश छोड़ने के तरीके पर सवाल उठाए हैं. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m