भारत सरकार ने को बांग्लादेश में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत जारी है और दोनों देश अपने संबंधों को संतुलित और मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता दिनेश त्रिवेदी की यह नियुक्ति राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है. खासतौर पर पश्चिम बंगाल की राजनीति को ध्यान में रखते हुए इसे बीजेपी का एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जो आगामी चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है.
रेल किराया बढ़ाने पर गई थी कुर्सी
दिनेश त्रिवेदी का राजनीतिक करियर कई अहम मोड़ों से गुजरा है. बीजेपी में आने से पहले वे तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे और इसी पार्टी के कोटे से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में रेल मंत्री बने थे. 2011-12 में जब उन्होंने रेल किराया बढ़ाने का निर्णय लिया था, तब इसे सुधार की दिशा में कदम माना गया. लेकिन उसी फैसले ने उनकी कुर्सी छीन ली. हालांकि, बाद में इसी वजह से उन्होंने टीएमसी से दूरी बना ली और वर्ष 2021 में बीजेपी का दामन थाम लिया.
नई नियुक्ति और कूटनीतिक बदलाव
दिनेश त्रिवेदी अब प्रणय वर्मा की जगह बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं प्रणय वर्मा को अब ब्रसेल्स भेजा जा रहा है, जहां वे यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. यह बदलाव भारत की कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
बांग्लादेश की राजनीति और भारत से रिश्ते
बांग्लादेश में हाल के वर्षों में राजनीतिक बदलावों का असर भारत के साथ संबंधों पर भी पड़ा है. शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में नई सरकार बनी. इस दौरान हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आईं, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ा. हाल ही में हुए आम चुनावों के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने से भारत-बांग्लादेश संबंधों में फिर से सुधार के संकेत मिले हैं.
कौन हैं दिनेश त्रिवेदी?
4 जून 1950 को जन्मे दिनेश त्रिवेदी पश्चिम बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से 2009 से 2019 तक सांसद रहे. इसके अलावा, वे 1990-96 और 2002-08 के दौरान राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. उनका राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक समझ अब बांग्लादेश में भारत के प्रतिनिधि के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

