कुंदन कुमार, पटना। ‘मुखिया दीदी’ के नाम से प्रसिद्ध राजद की पूर्व महिला नेता रितु जायसवाल आज मंगलवार (26 मई) को बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रितु जायसवाल के साथ कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रितु जायसवाल का बीजेपी में जाना राजद के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
पीएम मोदी के योजनाओं की तारीफ
भाजपा में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि, आज से मैं भाजपा की नेत्री हूं। उन्होंने कहा कि, मैंने भाजपा इसलिए ज्वाइन किया कि क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जारी योजनाओं से काफी खुश हूं। तमाम योजना अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों के लिए काम कर रही है।
रोहिणी और तेजस्वी पर साधा निशाना
वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि आपने आरजेडी क्यों छोड़ दिया? तेजस्वी को आप राखी बांधती थीं। इसपर रितु जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि, राखी तो रोहिणी आचार्य भी बंधती थीं। उनके साथ क्या हुआ? मैं तो फिर भी मुंह बोली बहन हूं। वहीं, राजद से नाराजगी को लेकर किए गए सवाल पर रितु जायसवाल ने कहा कि कोई नारागजिगी नहीं है। परिहार की जनता अपनी जगह सही थी। वह अपनी जगह सही थे, उन्हें उस समय लगा होगा कि हमें जनता के बातों को अनसुना करना है।
तेजस्वी को दी यह सलाह
इस दौरान रितु जायसवाल ने तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा कि, अगर आपसे एक कार्यकर्ता आपके दरवाजे पर मिलने आता है, तो कम से कम उसे मिल लिया करिए। इससे पार्टी में टूट नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, लालू जी इन सब चीजों को देखते थे। वह एक-एक कार्यकर्ता से मिलते थे, लेकिन तेजस्वी जी ऐसा नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘हम किसी से कमजोर नहीं’, CM सम्राट से मुलाकात के बाद बदले मांझी के तेवर, कर दी यह बड़ी डिमांड

