UK की पूर्व गृह मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की शैडो विदेश सचिव प्रीति पटेल ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है. ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भगोड़े नीरव मोदी के अब तक भारत प्रत्यर्पण न किए जाने की आलोचना की है. अपने ही देश के सिस्टम की आलोचना करते हुए कहा कि नीरव मोदी को अब तक भारत की जेल में होना चाहिए था. 

पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि इस देरी की वजह से भारत और ब्रिटेन के संबंधों में रुकावट आई है. जिसके कारण दोनों देशों के बीच भरोसा भी कमजोर हुआ. जिसका उदाहरण यह देखने को मिला कि भारत अवैध प्रवासियों और उन लोगों को वापस लेने में हिचकिचा रहा था जिनकी शरण की अर्जी नामंज़ूर हो गई थी, क्योंकि ब्रिटेन भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने में नाकाम रहा था.

ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी का प्रत्यर्पण को लेकर ये सब बातें कही है. उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में कथित तौर पर 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वांटेड कारोबारी को प्रत्यर्पित न कर पाने के कारण भारत सरकार बेहद नाराज़ थी.

कजरवेटिव पार्टी की नेता प्रीति पटेल 2019 से 2022 तक ब्रिटेन की गृह मंत्री रही थीं. उन्होंने 2021 में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी. द टेलीग्राफ के पॉडकास्ट ‘द डायमंड किंग’ में बातचीत के दौरान पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भारत-ब्रिटेन संबंधों और प्रत्यर्पण मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे किए.

उन्होंने कहा कि अगर ब्रिटेन सिस्टम ठीक तरह से काम करता तो नीरव मोदी अब तक भारत की जेल में होता. उन्हें इस बात से बहुत हैरानी और दुख है कि नीरव मोदी अभी भी UK में ही है.

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वांटेड कारोबारी को प्रत्यर्पित न कर पाने के कारण भारत सरकार बेहद नाराज़ थी. इसी देरी देरी की वजह से भारत को हमारे साथ काम करने को लेकर काफी निराशा हुई है.

ब्रिटिश अदालतों ने पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसके प्रत्यर्पण के पक्ष में फैसला सुनाया था. लेकिन मानवाधिकार के तर्कों पर आधारित कानूनी अपीलों के कारण यह प्रक्रिया लंबी हो गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m