चक्रधरपुर। घाटशिला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने चारों ट्रेनों के ठहराव को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से घाटशिला और आसपास के यात्रियों को मुंबई, पुणे और हावड़ा की यात्रा में सीधी सुविधा मिलेगी।

नया ठहराव 11 सितंबर से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। सभी चार ट्रेनों को घाटशिला स्टेशन पर एक-एक मिनट रुकने का समय दिया गया है।

गीतांजलि एक्सप्रेस को भी मिला घाटशिला में स्टॉपेज

घाटशिला में अब मुंबई-हावड़ा रूट की दोनों दिशाओं में चलने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस रुकेगी।

12959 CSMT मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस — 11 सितंबर से घाटशिला में ठहराव।
12860 हावड़ा-CSMT मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस — 11 सितंबर से घाटशिला में ठहराव।


आजाद हिंद एक्सप्रेस का भी होगा ठहराव

रेलवे ने पुणे और हावड़ा के बीच चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस को भी घाटशिला में स्टॉपेज दिया है।

12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस — घाटशिला में ठहरेगी।
12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस — घाटशिला में ठहरेगी।


11 सितंबर से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, चारों एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट का ठहराव 11 सितंबर से अगले आदेश तक लागू रहेगा। दोनों दिशाओं में ट्रेनों के रुकने से घाटशिला से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विकल्प बढ़ेंगे।

रेलवे के इस फैसले से घाटशिला स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सुविधा में इजाफा होगा और यात्रियों को दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने की जरूरत कम होने की उम्मीद है।