Protest Against Xi Jinping in US: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। शी जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका के दौरे पर पर पहुंचे हैं। शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे का तिब्बत, हॉन्ग-कॉन्ग और उइगर समर्थकों ने विरोध किया है। गुरुवार रात शी जिनपिंग के विरोध में तिब्बत, हॉन्ग-कॉन्ग और उइगर समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनाकरियों ने 14वें दलाई लामा (Dalai Lama) के पोस्टर लहराए और ‘फ्री तिब्बत’ (Free Tibet) और ‘फ्री हॉन्ग-कॉन्ग’ (Free Hong Kong) के नारे लगाए। साथ ही जनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की।
यह प्रदर्शन तिब्बती, उइगर, हॉन्ग-कॉन्ग, ताइवान, दक्षिणी मंगोलिया और चीनी लोकतंत्र समर्थक संगठनों की तपफ से जिनपिंग के दौरे के दौरान आयोजित कई प्रदर्शनों का हिस्सा था। इन संगठनों ने चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन, वॉशिंगटन में मार्च, अमेरिकी कैपिटल के बाहर रैली और फ्रैंकलिन पार्क में कैंडललाइट विजिल की योजना बनाई थी।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे के बीच व्हाइट हाउस के बाहर उनके विरोध में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने ‘फ्री हॉन्ग-कॉन्ग’, ‘फ्री तिब्बत’, ‘CCP, आपका यहां स्वागत नहीं है’ और ‘शी जिनपिंग, आपका यहां स्वागत नहीं’ जैसे नारे लगाए। तिब्बती संगठनों ने आरोप लगाया कि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने के लिए इंटरनेशनल ड्राइव तक पहुंचने से रोक दिया गया। उनका कहना है कि प्रदर्शन के लिए जरूरी परमिट होने के बावजूद भारी सुरक्षा और सड़क पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण उन्हें वैन नेस स्ट्रीट पर रोक दिया गया। तिब्बतन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष त्सेरिंग चॉम्पेल ने कहा कि संगठन ने सभी जरूरी परमिट लिए थे और उनकी सभा शांतिपूर्ण थी।

चीनी सरकार पर निगरानी का आरोप
इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत ने कहा कि व्हाइट हाउस के बाहर दूसरे समूहों को प्रदर्शन की अनुमति मिली। जबकि चीनी दूतावास के पास तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर प्रतिबंध लगाए गए। संगठन के कार्यकारी निदेशक रयान फियोरेसी ने आरोप लगाया कि कुछ चीनी लोग प्रदर्शन कर रहे तिब्बतियों की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने 11वें पंचेन लामा और अन्य तिब्बती राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


