महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएगा. महाराष्ट्र सरकार ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह कानून सभी लोगों पर लागू होगा अर्थात इसके नियम के दायरे में महाराष्ट्र में रहने वाले सभी लोग आएंगे चाहे वो किसी भी धर्म से ताल्लुक रखें. इसके अनुसार लग धर्म में शादी होने पर, शादी से पहले माँ का जो धर्म था, वही बच्चे पर लागू होगा
आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, यह कानून रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएगा. ‘धर्म की स्वतंत्रता विधेयक, 2026’ का मसौदा महाराष्ट्र सरकार ने मार्च में विधानसभा में पेश किया था.
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 के तहत किसी व्यक्ति का जबरन, धोखे से या दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराना अपराध होगा और इसकी सजा 7 साल तक की है. साथ ही यह गैर-जमानती अपराध की श्रेणी के अंतर्गत आएगा. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो इस कानून का उद्देश्य जबरदस्ती, दबाव, धोखे, प्रलोभन या अन्य अवैध तरीकों से कराए जाने वाले धर्म परिवर्तन पर सख्त रोक लगाना है.
इस कानून में यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे निर्धारित प्राधिकारी के समक्ष 60 दिन पहले आवेदन देना होगा.
इसके अनुसार, गैर-कानूनी धर्म-परिवर्तन के बाद हुई शादी या रिश्ते से पैदा हुए बच्चे को उसी धर्म का माना जाएगा जिसे उसकी मां शादी या रिश्ते से पहले मानती थी.
विधेयक के अनुसार, शादी के बहाने गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन में शामिल लोगों को सात साल की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है. सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामले में सात साल की जेल और 5 लाख रुपये का जुर्माना और ऐसा बार-बार करने वालों को 10 साल की जेल और 5 लाख रुपये का जुर्माना दोनों हो सकता है.
हालांकि, महाराष्ट्र में इस कानून पर राजनीतिक मतभेद भी सामने आए हैं. सरकार इसे जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के कथित शोषण से सुरक्षा के लिए जरूरी कानून बता रही है, जबकि विपक्ष के कुछ दलों और नागरिक अधिकार संगठनों ने इसके कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताई है. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कानून का समर्थन करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जबरदस्ती, दबाव और लालच के जरिए होने वाले धर्म परिवर्तन को रोकना है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

