Apple iphone Duo Launch: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है। एपल ने बुधवार रात अपने iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठा दिया। साथ ही Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्ड iPhone लॉन्च कर दिया। कैलिफोर्निया स्थित एपल पार्क में आयोजित इस भव्य इवेंट ‘सरप्राइज एंड शाइन’ (Surprise and Shine) में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। इसका नाम iPhone Duo रखा है। कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज और न्यू Apple Watch और AirPods को लॉन्च किया। आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रुपए है, जो टॉप मॉडल में 4.50 लाख तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर और सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं iPhone 18 Pro सीरीज 1,64,900 रुपए से शुरू होती है।
आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया है। इसमें कस्टम वेरिएबल टॉर्क प्रोफाइल, कार्बन सपोर्ट प्लेट और मैग्नेट को मिलाकर बनाया है। iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का फ्यूशन मेन कैमरा दिया है। साथ ही 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
iPhone Duo की कीमत और कब से खरीद सकेंगे
iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है। इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट नाइटस्काई और स्टार व्हाइट कलर में लॉन्च किया है। टॉप एंड वेरिएंट 2TB के साथ आता है, जिसकी कीमत 4,49,900 रुपये है।
इसके साथ ही फ्लैगशिप iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, एक्सट्रीम-स्पोर्ट्स वियरेबल Apple Watch Ultra 4, ऑल-न्यू हेल्थ सेंसिंग सिस्टम से लैस Apple Watch Series 12, और नेक्स्ट-जेनरेशन AirPods 5 (स्टैंडर्ड व ANC वेरिएंट) को भी दुनिया के सामने रखा। साथ ही कंपनी ने अपने इन-हाउस 2nm A20 Pro सिलिकॉन, C2 5G मॉडेम, और H3 ऑडियो प्रोसेसर की ताकत का प्रदर्शन किया।
iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च
एपल नेiPhone 18 Pro सीरीज के दो हैंडसेट को लॉन्च किया। इनके नाम iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max है। जहां भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है. 12 सितंबर से प्री बुकिंग शुरू होगी। iPhone 18 Pro में पावरफुल और न्यू A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। साथ ही कंपनी ने AI कैपिबिलिटीज को शामिल किया है। iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के अंदर 48MP Fusion Main कैमरा दिया है, जो वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है।
ये प्रोडक्ट्स भी लॉन्च हुए
Watch Ultra 4 और Watch Series 12 : Apple ने न्यू iPhone के अलावा स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स को भी लॉन्च किया। जिनके नाम Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 हैं। इस वॉच में 50 घंटे का मॉन्स्टर बैटरी बैकअप, नया ‘Readiness Score’ (0-10 स्केल), और ऑफ-ग्रिड सैटेलाइट SOS कनेक्टिविटी दी गई है। Apple Watch Series 12 में ऑल-न्यू ‘Health-Sensing System’ से लैस यह वॉच गैर-आक्रामक ब्लड प्रेशर ट्रेंड्स, स्लीप एप्निया डिटेक्शन और प्रेडिक्टिव हेल्थ अलर्ट्स प्रदान करती है। Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है। जबकि टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।
AirPods 5:Apple ने न्यू AirPods 5 को भी लॉन्च किया है। AirPods 5 सीरीज को रीडिजाइन एर्गोनॉमिक्स और H3 चिप के साथ लॉन्च किया गया है, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट के साथ-साथ पहली बार ओपन-ईयर स्टाइल में भी 2x बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) देती है। शुरुआती कीमत 14,900 रुपये है। जबकि वायरलेस चार्जिंग केस के साथ आने वाले AirPods 5 की कीमत 17,900 रुपये है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



