Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (9 सितंबर 2026) की खबरों में मोदी कैबिनेट ने 7 हाईडेंसिटी रेलवे प्रोजेक्ट को 4 लेन करने की मंजूरी दी, छत्तीसगढ़ को बंपर फायदा; BJP को 1400 करोड़ का चंदा; CM विजय ने बनाया नया गठबंधन; मेटा का पर्सनल AI एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च प्रमुख रहा।

1. मोदी कैबिनेट ने 7 हाईडेंसिटी रेलवे प्रोजेक्ट को 4 लेन करने की मंजूरी दी
7 हाईडेंसिटी रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने भारतीय रेलवे (Indian Railways) नेटवर्क को अब फोर-लेन करने का फैसला किया है। मोदी कैबिनेट ने देश के 7 रेलवे प्रोजेक्ट को 4 लेन करने की मंजूरी दी है। इसमें कोलकाता-दिल्ली, चेन्नई-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई, मु्ंबई-चेन्नई, प्रोजेस्ट भी शामिल हैं।

2. BJP को 1400 करोड़ का चंदा
देश की सबसे अमीर पार्टी बीजेपी पर चंदा दाता मेहरबान है। बीजीपी को झोली भर-भरकर चंदा दे रहे हैं। चंदा दाताओं ने पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी 1400 करोड़ का चंदा दिया था। पार्टी को बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के दौरान कुल 1,472.8 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। इसका खुलासा बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग (election Commission) को दी गई जानकारी के बाद हुआ है।

3. CM विजय ने बनाया नया गठबंधन
तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इस गठबंधन का नाम “सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस” रखा गया है. इस गठबंधन में TVK के साथ कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और मारुमलरची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) शामिल हैं. TVK मुख्यालय में चल रही गठबंधन समन्वय बैठक में यह घोषणा की गई.

4. मेटा का पर्सनल AI एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च
मेटा ने अपना नया पर्सनल एआई एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च कर दिया है। यह नया एआई एजेंट न सिर्फ आपके सवालों के जवाब देने तक सीमित रहेगा। बल्कि यह आपके रोजमर्रा के कई काम आसान करने में मदद करेगा। मेटा का यह नया पर्सनल एआई एजेंट खुद ईमेल भेजेगा। यहां तक कि ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) और टिकट बुकिंग (Ticket Booking) करने के बाद पेमेंट भी करेगा। Muse AI के जरिए काम को ज्यादा आसान और ऑटोमेटेड बनाने की कोशिश की गई है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सुप्रीम कोर्ट बोला- राहुल गांधी VVIP नहीं हैंः भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना और चीनी सैनिकों को लेकर दिए बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में बयान पर चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई है। कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले में जल्द सुनवाई की मांग की गई। इसपर चीफ जस्टिस यानी सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने राहुल गांधी से जुड़े मामले में जल्द सुनवाई की मांग को ठुकरा दिया। चीफ जस्टिस ने कहा कि कोर्ट में सब बराबर हैं। तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा (पूरी खबर पढ़े)
आधी रात घर में घुसकर महिला के कपड़े उठाना रेप की कोशिश नहींः आधी रात घर में घुसना और महिला के कपड़े उठाना ‘रेप की कोशिश’ नहीं है। 27 साल पुराने ‘अटेम्पट टू रेप’ केस में झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए यह टिप्पणी की। इसी के साथ ही झारखंड हाईकोर्ट ने ‘अटेम्पट टू रेप’ केस में दोषी को राहत देते हुए चार साल की सश्रम कारावास की सजा को रद्द कर दिया। हालांकि अदालत ने मामले को महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से किए गए हमले यानी धारा 354 IPC के तहत माना है। (पूरी खबर पढ़े)
‘भारत रत्न’ वैज्ञानिक सीएनआर राव को साबित करनी होगी भारत की नागरिकताः भारत रत्न से सम्मानित देश के सबसे प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव अब अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। भारतीय नागरिकता (Indian citizenship) की पहचान साबित करने के लिए चुनाव आयोग (election Commission) ने वैज्ञानिक सीएनआर राव को नोटिस थमाया है। SIR फॉर्म में गड़बड़ी के कारण उन्हें मल्लेश्वरम में सुनवाई के लिए बुलाया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
राघव चड्ढा दिल्ली के वोटर बनेः पंजाब में वोटर लिस्ट से नाम कटने के 6 दिन के अंदर बीजेपी सांसद राघव चड्ढा दिल्ली के वोटर बन गए हैं। जी हां… पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ गया है। राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ने पर आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) भड़क गई है। AAP ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है। आप ने कहा कि SIR में खुलेआम बीजेपी की दादागिरी चल रही है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



