अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आधिकारिक तौर पर अपनी ‘टॉप 10 वॉन्टेड भगोड़ों’ की लिस्ट में शामिल किया है. FBI ने सोमवार को घोषणा की कि हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स की तस्करी के मामलों में वांछित और 2023 में कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाने वाले भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 10 सबसे वांछित भगोड़ों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है.
साथ ही गोल्डी बराड़ की जानकारी देने वाले को 1 मिलियन डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपए) तक का इनाम देने का ऐलान किया गया है.
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है. उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उसपर 10 लाख डॉलर तक इनाम देने की घोषणा की है. 1950 में शुरू हुई इस ‘टॉप 10 वॉन्टेड’ लिस्ट में जगह पाने वाला 543वां भगोड़ा बन गया है.
FBI का यह कदम उत्तरी अमेरिका और एशिया में काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कोशिशों में तेजी को दिखाता है. FBI की ‘टॉप 10 वॉन्टेड’ लिस्ट में बराड़ का नाम शामिल होना अमेरिका और कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग को दर्शाता है.
एफबीआई के वांटेड बुलेटिन में भगोड़े के कई नाम दिए गए हैं, जिनमें ‘गोल्डी बराड़,’ सतिंदरजीत सिंह बराड़, सतिंदर जीत और सतिंदर जीत सिंह बराड़ शामिल हैं.
FBI के मुताबिक, यह गिरोह दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा में विभिन्न हिंसक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल है. गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से कथित तौर पर जुड़े होने का आरोप है. गोल्डी बराड़ अमेरिका में रहता है और उत्तरी अमेरिका में ग्रुप का कथित लीडर है.
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई इस समय भारत की जेल में बंद है और कथित तौर पर जेल के अंदर से ही एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क चला रहा है. कहा जाता है कि उसके ग्रुप में सैकड़ों शूटर हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


