अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में तीन गांजा तस्करों की कुएं में गिरकर हुई दर्दनाक मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 200 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी और चश्मदीद भी बताए जा रहे हैं।
READ MORE: मुझे मेरी पत्नी से बचाओ… पति ने SP ऑफिस में लगाई गुहार, कहा- झूठे केस में फंसाने की दे रही धमकी
13-14 अप्रैल की दरमियानी रात उड़ीसा से गांजा लेकर आ रही एक क्रेटा कार जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता कॉलेज तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी, सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी में करीब 5 किलो गांजा बरामद किया,मौके पर पास खड़ी दूसरी संदिग्ध कार ने पुलिस के शक को और गहरा कर दिया,अगली सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पास के खेत में स्थित एक कुएं में तीन शव तैर रहे हैं। रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए शवों की पहचान रोहित शर्मा, तनुज शुक्ला और सचिन सिंह बघेल के रूप में हुई, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुलिस को देखकर तीनों भागे, लेकिन अंधेरे में बिना मुंडेर के कुएं में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई,जांच आगे बढ़ी तो पूरे तस्करी नेटवर्क की परतें खुलने लगीं।
READ MORE: प्यार का दर्दनाक अंत! श्योपुर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव
पुलिस को पता चला कि इस गिरोह में शंकर विश्वकर्मा और हीरा सिंह भी शामिल थे, जिन्होंने हादसे के दौरान गांजा दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर फरार हो गए, बाद में दोनों ने करीब 200 किलो गांजा अपने घर में छिपा लिया। पुलिस ने दबिश देकर शंकर विश्वकर्मा और हीरा सिंह दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 200 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी और चश्मदीद भी बताए जा रहे हैं।
शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव के मुताबिक,गांजा परिवहन में शामिल तीन की बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से मौत हुई , वही गांजा तस्करी में शामिल दो को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 200 किलो गांजा बरामद कर कार्यवाही की है, मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

