संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में एक पति अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस के पास पहुंचा। एसपी ऑफिस में पीड़ित ने गुहार लगाई है और शिकायत की है कि पत्नी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए समाधान करवाने की कोशिश कर है।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस ने शिकायत के 2 घंटे बाद ही किया गिरफ्तार, आरोपी निकला पहले से शादीशुदा
करारिया क्षेत्र में रहने वाले जीवन जाटव ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पिछले दो सालों से लगातार प्रताड़ित कर रही है। पैसों की मांग करती है और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। फरियादी का कहना है कि पत्नी घर के जेवर और नकदी लेकर मायके चली गई और बीच-बीच में आकर विवाद करती है।
यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता के भतीजे की दरिंदगी: घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश, नाकाम होने पर काटा स्तन
इस मामले में उन्होंने पहले भी स्थानीय थानों में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है, जिसे महिला थाने को जांच के लिए सौंपा गया है और दोनों पक्षों से बात कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

