विक्की आर्य, शमशाबाद। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद विधानसभा के नटेरन थाने में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ 10वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत मिलने के मात्र 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से एंबुलेंस चालक है, जिसने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ गलत काम किया था।
READ MORE: इश्क, जुनून और साजिश: भाजपा नेता ने खेला खूनी खेल, कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत, प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था खफा
पूरा मामला नटेरन थाना क्षेत्र का है। आरोपी गौरव मालवीय ने स्कूल आने-जाने के दौरान छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई और उसे शादी का झांसा देकर अपने कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब छात्रा को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, तो उसने दूरी बना ली। इसके बाद आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा।”
READ MORE: नौकरी दिलाने की आड़ में युवती से रेप: मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, दो भाइयों पर FIR दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर टीम गठित की गई और आरोपी को घेराबंदी कर महज 2 घंटे में पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।”

