गढ़शंकर : पंजाब में शर्मसार करती घटना सामने आई है, जहां एक लड़की स्कूल में बीमार पड़ गई. पहले सोचा गया कि यह तकलीफ सामान्य होगी लेकिन जब उसे डॉक्टर के पास लेजाया गया तो चौकने वाला खुलासा हुआ. यह नाबालिक लड़की गर्भवती निकली. इस जानकरी से सामने आने के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया है.
खबर है कि माहिलपुर पुलिस ने 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई पीड़ित लड़की के पिता द्वारा दिए बयानों के आधार पर की गई है.पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी स्कूल में अचानक बीमार पड़ गई थी. जब परिवार ने उसका मेडिकल चेकअप करवाया तो जांच में पता चला कि वह 4-5 महीने की गर्भवती है. इसके बाद जब परिवार ने लड़की से बात की तो उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई.
पीड़िता ने परिवार को बताया कि राहुल गिल उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था, जहां उसने लड़की के साथ गलत काम किया. इसके बाद जसविंदर सिंह बैंस ने भी उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए. आरोपी लड़की को धमकी देते थे कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए POCSO एक्ट और दूसरी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
- वोटर लिस्ट में धांधली पर फूटा गुस्सा, मोदी-शाह और CEC का पुतला फूंक INDIA गठबंधन ने दी खुली चेतावनी!
- VinFast India ने 15 राज्यों में 50 से ज़्यादा मोटरसाइकिल डीलरों के साथ LOI पर किए साइन
- 15 अक्टूबर को होगी Red Magic 12 Pro+ की एंट्री! 8400mAh बैटरी, 120W चार्जिंग और बिना नॉच वाली फुल-स्क्रीन
- ‘2028 में फिर वोट चोरी की तैयारी’: BJP और EC पर सिंघार का हमला, बोले- ’13 करोड़ वोटों का हिसाब दें ज्ञानेश कुमार’
- हरियाणा में अब मनचलों की खैर नहीं! रेवाड़ी में पिंक राइडर्स संभालेंगी महिलाओं की सुरक्षा, हर जगह रहेगी नजर

