मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. चिलचिली धूप और गर्म हवाओं से लोगों की हालत खराब हो रही है. गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि सामान पर भी पड़ रहा है. ऐसा ही एक मामला मुरादाबादा के मुगलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहारों वाला मंदिर के पास एक मकान में सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है. सिलेंडर छत पर कड़ी धूप के बीच रखा था. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहीं सिलिंडर के टुकड़े 100 मीटर दूर तक गए हैं.
घटना शनिवार की बताई जा रही है. मुरादाबाद में कल 41 डिग्री सेल्सियस पर अधिकतम तापमान पहुंच गया था. स्थानीय निवासियों के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते यह सिलिंडर फट गया. साथ ही पास में लगा एयर कंडीशन का आउटर भी तेज धमाके के साथ फट गया. धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज आसपास के दूसरे मोहल्ले में भी सुनाई दी.
इसे भी पढ़ें : नजर हटी, दुर्घटना घटीः सड़क किनारे पेड़ जा भिड़ा ऑटो, मची चीख-पुकार, मंजर देख सहम उठे लोग
बताया जा रहा है कि आसपास के कई घरों की पानी की टंकी भी धमाके से फट गई. गनीमत यह रही के इस धमाके के बाद कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि धमाके के बाद सिलिंडर के टुकड़े बिखर गए हैं. वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि गर्मी के कारण एक घर में रखा एलपीजी सिलेंडर फट गया है. इसकी वजह से तेज धमाका हुआ था. पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. अभी स्थिति सामान्य है.

