गौतम अडानी ने फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. पिछले तीन साल से दूसरे नंबर पर रहने के बाद इस साल उन्होंने शानदार वापसी करते हुए यह मुकाम हासिल की है. इतना ही नहीं, अब वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा सूची में अडानी टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के को-फाउंडर और चीन के सबसे रईस शख्स झांग यिमिंग से एक बार फिर यह ताज छीन लिया है.
फोर्ब्स टॉप-100 इंडियन बिलियनेयर्स की लिस्ट में गौतम अडानी पहले नंबर पर है. गुरुवार को फोर्ब्स की जारी लिस्ट के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति उतनी ही है जितनी पिछली थी. अदाणी परिवार की संपत्ति में एक साल में करीब 1.98 लाख करोड़ का इजाफा हुआ और कुल दौलत बढ़कर करीब 10.81 लाख करोड़ हो गई.
वहीं, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उनकी दौलत 18.7 अरब डॉलर घट गई है और अब 86.3 अरब डॉलर रह गई है. अंबानी की संपत्ति में गिरावट की वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कारोबार पर बढ़ता मार्जिन दबाव बताया गया है, जिसमें खुदरा कारोबार भी शामिल है.
डॉलर के मामले में इस साल भारत के सबसे बड़े गेनर या सबसे ज्यादा कमाने वाले व्यक्ति गौतम अडानी ही हैं. अडानी ग्रुप अपने कारोबार को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और इस सिलसिले में AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 अरब डॉलर का बड़ा दांव भी लगाया है.
गुरुवार को फोर्ब्स की जारी लिस्ट के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर है. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो जितनी पिछले साल थी, इस बार भी उतनी ही है. फोर्ब्स टॉप-100 इंडियन बिलियनेयर्स 2026 की लिस्ट में अडानी भारत के सबसे रईस शख्स बन गए हैं और ब्लूमबर्ग में एशिया के नंबर 1 अरबपति हो गए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

