प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर अहम बातचीत हुई. जिसमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की “सार्थक बातचीत” हुई और उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई है. ट्रंप के साथ बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग की चर्चा की. दोनों देश अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं.

साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. पीएम ने बताया कि इसके साथ ही दोनों देशों की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आपसी संपर्क और करीबी समन्वय बनाए रखने पर पूरी सहमति बनी.

पीएम मोदी ने बताया कि हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं.

भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच श्री मोदी और श्री ट्रम्प ने बातचीत की, जिसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क में दिए गए भाषण ने रेखांकित किया.

आपको याद दिला दे कि भारत की ओर से रूसी तेल खरीदने को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी बनी हुई है. राष्ट्रपति ट्रंप भारत से आयात होने वाले सामान पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं। ऐसे में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है. दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की भी इच्छा जताई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m