नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह सही समय पर भारत का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद बालेंद्र शाह भारत दौरे पर नहीं आए हैं और लंबे समय से इस दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने पत्रकारों से कहा कि नेपाल और भारत दोनों ही चाहते हैं कि यह दौरा ‘‘नतीजे देने वाला’’ हो. हालांकि इस दौरे की अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए खनाल ने कहा कि दोनों पक्ष इस यात्रा को लेकर सकारात्मक हैं और इसकी तैयारियां कर रहे हैं.
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह सही समय पर भारत का “अर्थपूर्ण” और “नतीजे देने वाला” दौरा करेंगे. खनाल ने कहा कि जैसा कि हम शुरू से कहते आ रहे हैं, सरकार बनते ही प्रधानमंत्री को निमंत्रण मिल गया था और हमने इसे सकारात्मक रूप से लिया.
इस बीच प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जो हाल ही में न्यूयॉर्क से लौटे हैं, अपनी अगुवाई में नई सरकार बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका गए थे. उन्होंने 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया और जलवायु परिवर्तन तथा पर्वतीय समुदायों पर आपदाओं के प्रभाव को लेकर नेपाल की चिंताओं को उठाया. खनाल ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में शाह के संबोधन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी ध्यान आकर्षित किया.
उन्होंने कहा कि सरकार गठन के समय ही यह तय किया गया था कि प्रधानमंत्री की दोनों पड़ोसी देशों की यात्राएं प्राथमिकताओं के आधार पर होंगी. विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद बालेंद्र शाह भारत दौरे पर नहीं आए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


