Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • आज 3 अक्टूबर को कितने रुपए लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? जानें का ताजा रेट
  • 30 सितंबर 2026: फ्लाईदुबई फ्लाइट में क्या हुआ? जानिये कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छर…
  • कैप्टन स्मित मच्छर की कितनी है सैलरी, भारत के रियल हीरो को कौन देता है वेतन?
  • Gold- Silver Rate: सोने-चांदी के भाव में फिर तेजी, जानें अपने शहर में 18K, 22K का ताजा भाव
  • लाफिंग बुद्धा की सही जगह बदल सकती है घर का माहौल, जानिये नियम
  • शाहरुख खान, सलमान खान नहीं ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स
  • Gandhi Jayanti Special: दुनिया के कितने देशों में है महात्मा गांधी का स्मारक
  • Gandhi Jayanti Special: आंदोलन से आजादी तक, गांधी जी के जीवन से जुड़ी हैं ये 7 जगहें
  • इस देश के लोग करते हैं सबसे ज्यादा खुदकुशी, किस नंबर पर है भारत?
  • फ्लॉप मूवी बनी हिट: दोबारा रिलीज के बाद इन 5 फिल्मों ने की बंपर कमाई…
Home » बिहार

अचानक खरबपति बना बिहार का ये शख़्स, अकाउंट में आए 759 करोड़, देख के उड़ गए होश

amit mishra
12 Jul 2026, 09:50 PM 07/12/2026बिहार
Share
Share Share Follow
Preferred
अचानक खरबपति बना बिहार का ये शख़्स, अकाउंट में आए 759 करोड़, देख के उड़ गए होश

गया। बिहार के गया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के बैंक खाते में अचानक 759 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आ गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग इसे बैंकिंग सिस्टम की बड़ी चूक मान रहे हैं।

​पेंशन निकालने गए थे बैंक

​शिव कुमार एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्हें सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभ मिलता है। शनिवार को वे अपनी पेंशन के 1,100 रुपये निकालने के लिए बागेश्वरी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) पहुंचे थे। उन्होंने आधार आधारित बैंकिंग सेवा के माध्यम से पैसे निकाले, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको सकते में डाल दिया।

​मैसेज देख उड़े होश

​पैसे निकालने के बाद शिव कुमार के मोबाइल पर बैंक का एक मैसेज आया, जिसमें उनके खाते का बैलेंस 7,59,69,51,951.16 रुपये दिखा रहा था। इतनी बड़ी रकम देखकर वे घबरा गए। शिव कुमार का कहना है, मैंने जिंदगी में कभी इतनी बड़ी रकम नहीं देखी। मुझे समझ नहीं आया कि यह पैसा कहां से आया और कहीं यह किसी मुसीबत की वजह न बन जाए।

​बैंक प्रबंधन की चेतावनी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए शिव कुमार ने तत्काल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्टेशन रोड शाखा के प्रबंधक से संपर्क किया। बैंक प्रबंधक ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया है कि फिलहाल खाते से कोई भी लेनदेन न करें और न ही किसी बैंकिंग ऐप के साथ छेड़छाड़ करें। बैंक के अनुसार, शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते सोमवार को बैंक खुलने पर ही इस मामले की गहन जांच की जाएगी, ताकि पता चल सके कि यह कोई तकनीकी खराबी है या वास्तविक लेनदेन।

​साइबर पुलिस की निगरानी

​इस अजीबोगरीब मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और साइबर विभाग भी सक्रिय हो गया है। साइबर डीएसपी अब्दुल रहमान दानिश ने बताया कि मामले पर पुलिस की पूरी नजर है। फिलहाल जांच का विषय यह है कि करोड़ों की यह राशि किस स्रोत से आई। सोमवार को बैंक की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि यह सिस्टम की गलती थी या कोई अन्य तकनीकी गड़बड़ी।

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, महज 36 घंटे में सुलझी गुत्थी, पति-पत्नी अरेस्ट
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट

3 weeks ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
घर, दुकान या प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका! योगी सरकार बेचेगी 30,000 करोड़ की संपत्तियां, देखिए पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश

घर, दुकान या प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका! योगी सरकार बेचेगी 30,000 करोड़ की संपत्तियां, देखिए पूरी लिस्ट

Today | 3 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
टीवीके का इंडिया गठबंधन में औपचारिक प्रवेश, तमिलनाडु की सियासत में नया समीकरण तैयार
ट्रेंडिंग

टीवीके का इंडिया गठबंधन में औपचारिक प्रवेश, तमिलनाडु की सियासत में नया समीकरण तैयार

Today | 6 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
कलयुगी बेटे की खौफनाक वारदात: जमीन विवाद में टंगिया मारकर पिता को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़

कलयुगी बेटे की खौफनाक वारदात: जमीन विवाद में टंगिया मारकर पिता को उतारा मौत के घाट

Today | 6 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
पेट्रोल पंप की जमीन पर हाईकोर्ट का फैसला आते ही पालिका में घमासान: अध्यक्ष और CMO आमने-सामने
मध्यप्रदेश

पेट्रोल पंप की जमीन पर हाईकोर्ट का फैसला आते ही पालिका में घमासान: अध्यक्ष और CMO आमने-सामने

Today | 8 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
लड़ाई के बीच जब महिला ने उठाया पल्लू… तो हाथों में चमकता दिखा कट्टा! दो गुटों के बवाल का खौफनाक VIDEO वायरल
मध्यप्रदेश

लड़ाई के बीच जब महिला ने उठाया पल्लू… तो हाथों में चमकता दिखा कट्टा! दो गुटों के बवाल का खौफनाक VIDEO वायरल

Today | 12 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University new bharat sweet itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×