घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थिति में एक नर्स की लाश मिली है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि नर्स ने टॉवल से सुसाइड किया. ये नर्स मूलतः बालासोर की रहने वाली बताई जा रही है.
शुक्रवार को कटक में एक नर्स का शव (Body) उसके किराए के मकान (Rented House) में रहस्यमय परिस्थितियों (Mysterious Circumstances) में पाया गया. सूत्रों के अनुसार, वह कटक के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में नर्स (Nurse) के रूप में काम करती थी और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष थी. वह बालासोर (Balasore) की रहने वाली थी.

जानकारी के अनुसार, वह अपने बाथरूम (Bathroom) में लटकी हुई पाई गई. सूत्रों ने बताया कि उसने Towel को फंदे के रूप में इस्तेमाल कर आत्महत्या (Suicide) की. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को सूचित कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वे नर्स की मोबाइल डिटेल खंगाल रही है, जिससे ये आत्महत्या की वजह सामने आ सके. वहीं पुलिस नर्स के दोस्तों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- दिल्ली में जनगणना की तैयारियाँ शुरू, अप्रैल से दो जगहों पर होगी शुरुआत, 17 मास्टर ट्रेनर हो रहे तैयार
- CG News : सोने के जेवर चोरी मामले में बर्खास्त महिला आरक्षक गिरफ्तार, पूर्व में भी लगे गंभीर आरोप
- ‘किसी की निजी जिंदगी में…’, तेज प्रताप के समर्थन में उतरी बहन रोहिणी आचार्य, विरोधियों को बताया निठल्ला और बेचैन आत्मा
- MP में 1 मई से होगी डिजिटल जनगणना: पहले मकान फिर परिवार गिने जाएंगे, प्रक्रिया फरवरी तक पूरी होगी
- कानून का तो खौफ ही नहीं रहा! घर में घुसकर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग, मां भी घायल


