Bihar News: राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बताने और उनके नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के चुनाव लड़ने के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, भगवान करें कि राहुल गांधी जैसा देशविरोधी, माओवादी और मुस्लिम कांग्रेस के नेता इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करे।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, चाहे ममता बनर्जी (इंडिया गठबंधन का) नेतृत्व करें या फिर तेजस्वी यादव नेतृत्व करें, उससे हमारा क्या लेना-देना? देश की जनता नकारात्मक सोच वालों को नकार चुकी है।

SIR पर हार का ठिकरा मढ़ रहा विपक्ष- गिरिराज

वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर को सही ठहराने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि, SIR में जो कुछ हुआ वो लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, लेकिन वे (विपक्ष) लोग अपनी हार का ठिकरा SIR पर मढ़ना चाहते हैं। गौरतलब है कि SIR के खिलाफ डाली गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि SIR की प्रक्रिया पूरी सही है और SIR कराना चुनाव आयोग का काम है, उन्होंने जो कराया वो बिल्कुल ठीक कराया है, जो SIR के बारे में बहुत सारी कमियां बताई गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने उस कमियों को स्वीकार नहीं किया है और कहा कि चुनाव आयोग फेयर तरीके से SIR कराया है।

देश में युद्ध कराना चाहते हैं राहुल- गिरिराज

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगातार हमलावर रहते हैं। हालही में जब कांग्रेस नेता ने यह दावा किया था कि एक साल के अंदर मोदी सरकार गिर जाएगी, उस समय भी गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। गिराराज सिंह ने अपने एक बयान में कहा था कि, राहुल गांधी देश को नहीं समझ पा रहे हैं। ये चाहते हैं कि पीएम मोदी के खिलाफ देश के युवा को भड़का कर युद्ध कराएंगे। ये देश पीएम से प्रेम करता है देश में जब-जब ऐसी कुछ घटनाएं हुई है तो ये देश खड़ा रहा है।

उन्होंने कहा था कि, पीएम मोदी के अपील पर देश काम कर रहा है। राहुल गांधी अब कांग्रेस के नहीं रहे हैं ये ‘राहुल मियां’ बन गए हैं। माओवादी मुस्लिम कांग्रेस इन्होंने बना दिया है और ये गलतफहमी में न रहें देश पीएम मोदी के साथ है।

‘राहुल अब बाबा नहीं, मुस्लिम भाई जान बन गए’

वहीं, अपने एक अन्य बयान में गिरिराज सिंह ने कहा कि, ‘राहुल मियां’ को पहले लोगों से कहना चाहिए कि बकरीद पर जाकर गाय काटी जाए, इससे उन्हें खुशी मिलेगी। अगर वह ज्योतिषी बनने की कोशिश कर रहे हैं, तो पहले अपना भविष्य देखें और लोगों को बताएं। लोग उनका अपना भविष्य बता रहे हैं, लेकिन अब वे दूसरों का भविष्य बता रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि, राहुल बाबा अब राहुल बाबा नहीं रहे, बल्कि ‘मुस्लिम भाई जान’ बन गए हैं। उन्होंने ‘माओवादी मुस्लिम कांग्रेस’ बनाई है और वे मुस्लिम वोटों को वोट समझते हैं। यह सब राहुल गांधी के लिए काम नहीं करने वाला है।

ये भी पढ़ें- वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन