Bihar News: राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि अगले एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गिर जाएगी। राहुल के इस दावे पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी देश को नहीं समझ पा रहे हैं। ये चाहते हैं कि पीएम मोदी के खिलाफ देश के युवा को भड़का कर युद्ध कराएंगे। ये देश पीएम से प्रेम करता है देश में जब-जब ऐसी कुछ घटनाएं हुई है तो ये देश खड़ा रहा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, पीएम मोदी के अपील पर देश काम कर रहा है। राहुल गांधी अब कांग्रेस के नहीं रहे हैं ये ‘राहुल मियां’ बन गए हैं। माओवादी मुस्लिम कांग्रेस इन्होंने बना दिया है और ये गलतफहमी में न रहें देश पीएम मोदी के साथ है।
‘राहुल अब बाबा नहीं, मुस्लिम भाई जान बन गए’
वहीं, अपने एक अन्य बयान में गिरिराज सिंह ने कहा कि, ‘राहुल मियां’ को पहले लोगों से कहना चाहिए कि बकरीद पर जाकर गाय काटी जाए, इससे उन्हें खुशी मिलेगी। अगर वह ज्योतिषी बनने की कोशिश कर रहे हैं, तो पहले अपना भविष्य देखें और लोगों को बताएं। लोग उनका अपना भविष्य बता रहे हैं, लेकिन अब वे दूसरों का भविष्य बता रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, राहुल बाबा अब राहुल बाबा नहीं रहे, बल्कि ‘मुस्लिम भाई जान’ बन गए हैं। उन्होंने ‘माओवादी मुस्लिम कांग्रेस’ बनाई है और वे मुस्लिम वोटों को वोट समझते हैं। यह सब राहुल गांधी के लिए काम नहीं करने वाला है।
राहुल गांधी ने कही थी ये बात
दरअसल कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल रविवार को अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अगर किसी मुसलमान के साथ अन्याय होता है तो उन्हें केवल ‘अल्पसंख्यक’ समूह के सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि विशेष रूप से एक ‘मुसलमान’ के रूप में अपनी आवाज उठानी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने बड़ा दावा करते हुए यह कहा कि, अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई तय है और बढ़ता आर्थिक असंतोष इसका कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि, जिस तरह परिस्थितियां बन रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, उसका असर भारत की राजनीति पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें- ‘…तो हर पिता के पास हो हथियार’, पटना होटल में छात्रा से छेड़खानी मामले में पप्पू यादव का बड़ा बयान

